फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA's bulldozer runs on illegal colonies of Badaun Road

Bareilly News: बदायूं रोड की अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर

Wed, 01 Jan 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
BDA's bulldozer runs on illegal colonies of Badaun Road
बरेली। बदायूं रोड की पांच अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को बीडीए का बुलडोजर चला। प्राधिकरण के प्रवर्तन दल की कार्रवाई की निगरानी करने के लिए बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए भी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजेश मौर्य, बीहू शर्मा, गजेंद्र पटेल आदि लाल फाटक रोड दूरदर्शन टावर के सामने लगभग 8000 क्षेत्रफल में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी के लिए सड़क बना रहे थे। लाल फाटक रोड पर ही सुलेमान, गजेंद्र पटेल की ओर से करीब सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कॉलोनी के लिए स्थल विकास किया जा रहा था। दोनों कॉलोनियों के निर्माण कार्य ध्वस्त करने के बाद टीम थाना कैंट क्षेत्र में पहुंची। यहां पर लगभग 4000 वर्ग मीटर में अब्दुल, गजेंद्र पटेल ने अवैध तरीके से काॅलोनी के लिए विकास कार्य कराए जा रहे थे। कैंट क्षेत्र में ही अंकुर पाराशरी ने 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल व लक्ष्मी नारायण ने 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थल विकास के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सभी कॉलोनियों के स्थल विकास के निर्माण कार्यों को गिरा दिया गया है। निर्माण स्थल को सील किया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed