फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA to develop canal front in Greater Bareilly.

Bareilly News: ग्रेटर बरेली में कैनाल फ्रंट बनाएगा बीडीए

Sun, 23 Aug 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BDA to develop canal front in Greater Bareilly.
बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में थीम आधारित कैनाल फ्रंट विकसित करने की तैयारी है। योजना के सेक्टर एक हिमाद्रि एन्क्लेव और सेक्टर दो शिवालिक एन्क्लेव के बीच से गुजरने वाली जलधारा के दोनों किनारों को कैनाल फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। पीलीभीत रोड किनारे बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बनाए जा रहे इस कैनाल फ्रंट से शहर को नई पहचान मिलेगी। यहां आने वाले पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

इस कैनाल फ्रंट को प्रकृति, आधुनिकता और जनसुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार करने की योजना है। जलधारा के दोनों ओर व्यवस्थित पैदल पथ (पेडस्ट्रियन वॉकवे), समर्पित साइकिल मार्ग और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। सुबह की सैर करने वालों, खेल प्रेमियों और फिटनेस के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए यह आदर्श स्थान साबित होगा।
विज्ञापन

परिवारों और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष खेल क्षेत्र, झूले, आरामदायक विश्राम स्थल और फूड कोर्ट भी स्थापित किए जाएंगे। कैनाल फ्रंट का सबसे मुख्य आकर्षण उसका हरित आवरण होगा। जलधारा के दोनों किनारों को विभिन्न प्रजातियों के फूलों, आकर्षक उद्यानों और रचनात्मक पुष्प संरचनाओं से सजाया जाएगा। जलधारा में आधुनिक फव्वारे और विशेष थीम बेस्ड लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए का दावा है कि यह परियोजना स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करेगी। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापार, छोटे व्यवसायों और सेवा क्षेत्र को सीधा लाभ पहुंचेगा। इससे बरेली की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
पुष्प प्रदर्शनी से बढ़ाएंगे जनभागीदारी

कैनाल फ्रंट को भविष्य में शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनाने की तैयारी है। यहां प्रतिवर्ष पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी है। इससे बरेली की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, उद्यान विशेषज्ञों और पर्यावरण-प्रेमियों को साझा मंच मिलेगा। इससे शहर में पुष्प एवं उद्यान संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और बरेली को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पर्यटन पहचान हासिल होगी।
कला, खेल और ज्ञान-विज्ञान का होगा अनूठा संगम

युवाओं और बच्चों के दृष्टिगत कैनाल फ्रंट को ज्ञानवर्धक व मनोरंजक भी बनाया जाएगा। इसके विभिन्न हिस्सों में कलात्मक और विषयगत (थीम बेस्ड) संरचनाएं स्थापित होंगी। इसमें प्रकृति, पक्षी और पशु जगत के साथ क्रिकेट बैट, शटलकॉक और ग्लोब जैसी आकृतियां शामिल होंगी।

वर्जन
ग्रेटर बरेली को आधुनिक, सुंदर और नागरिक केंद्रित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। कैनाल फ्रंट इसी का हिस्सा है। प्रयास है कि जलधारा के दोनों ओर फूल, हरियाली, फव्वारे, प्रकाश व्यवस्था, खेल और मनोरंजन की सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक स्थल विकसित हो। - सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed