फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA to conduct GIS survey of constructions on pond land

Bareilly News: तालाबों की जमीन पर निर्माणों का जीआईएस सर्वे कराएगा बीडीए

Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
BDA to conduct GIS survey of constructions on pond land
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने तालाबों की जमीन पर हुए अवैध निर्माणों का पता लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। नगर निगम की तर्ज पर यह भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित सर्वे जल्द शुरू होगा। इससे तालाबों का भू-उपयोग बदलकर खड़ी की गई इमारतों का खुलासा हो सकेगा। जीआईएस सर्वे में तालाबों की वास्तविक स्थिति, क्षेत्रफल और सीमाओं का डिजिटल रिकॉर्ड बनेगा। मौके पर मौजूद निर्माणों का भी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस जानकारी का राजस्व और प्राधिकरण के अभिलेखों से मिलान होगा। इससे दर्ज जमीन और मौके पर हुए निर्माण के बीच का अंतर पता चलेगा।
विज्ञापन

सर्वे पूरा होने के बाद दर्ज जानकारी के आधार पर सभी निर्माणों की जांच होगी। निर्माण के भूखंड, जमीन के मूल स्वरूप और अनुमति की पड़ताल की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि निर्माण प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप है या नहीं। मानक अपूर्ण होने या नक्शा पास न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीए की योजना का अहम हिस्सा तालाबों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। इससे भविष्य में तालाब की जमीन पर होने वाले नए निर्माणों की निगरानी आसान होगी। किसी क्षेत्र में निर्माण होने पर उसके भू-स्थान को पुराने जीआईएस रिकॉर्ड से मिलाया जाएगा। इससे निर्माण से पहले जमीन की स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed