फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA seals illegal marriage hall built on 670 sqm area

Bareilly News: 670 वर्गमीटर में बना अवैध बरातघर बीडीए ने सील किया

Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
BDA seals illegal marriage hall built on 670 sqm area
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित बरातघर को सील कर दिया। यह बरातघर लगभग 670 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी और प्रवर्तन टीम पीलीभीत बाइपास रोड स्थित तुलाशेरपुर गांव पहुंची। बीडीए को यहां स्थित रमा पैलेस बरातघर के अवैध तरीके से संचालित होने की सूचना मिली थी। सहायक अभियंता गजेंद्र शर्मा ने बताया कि जानकारी के अनुसार रमा गंगवार ने इस बरातघर का अवैध तरीके से निर्माण कराया है। जांच के बाद टीम ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के तहत बरातघर को सील कर दिया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि बीडीए के क्षेत्र में बिना अनुमति के कराए गए अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी संपत्ति खरीदने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी प्रपत्र जरूर मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed