फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA seals five establishment over tax issue

डेढ़ करोड़ के टैक्स बकायाः पांच बड़े प्रतिष्ठान सील

Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 28 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
BDA seals five establishment over tax issue
market
टैक्स वसूली में पिछड़ रहे नगर निगम ने लक्ष्य पूरा करने के लिए सख्ती करना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम ने सिविल लाइंस और श्यामगंज इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच नामचीन प्रतिष्ठानों को सील कर उन पर टैक्स बकाया का नोटिस चस्पा कर दिया। इन सभी पर करीब 1.58 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया बताया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद नगर निगम को एक संस्थान पर कार्रवाई करने के मामले में बैकफुट पर भी आना पड़ा। वहां की सील खोल दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई की शुरुआत बलवंत सिंह मार्ग स्थित मैसर्स रियल एस्टेट रुहेलखंड (सेवी मोटर्स) से की गई। परिसर के सभी दरवाजों को सीलबंद कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। इसके बाद टीम श्यामगंज पहुंची। यहां पर जेके होटल परिसर में आवे हयात मैरिज हॉल और वी मॉर्ट बाजार को सील किया गया। श्यामगंज में कार्रवाई के बाद टीम सिविल लाइंस पहुंची। यहां पर अयूब खां चौराहे के पास एक ही मार्केट में 13 दुकानें सील की गईं। अगली कार्रवाई कमल चंद्र एवं पूरन चंद्र मेहरा के संस्थान कमल सिनेमा पर हुई। निगम की टीम ने यहां भी सीलबंदी कर फिल्मों का प्रसारण रोक दिया। 
विज्ञापन


प्रतिष्ठान खुलने से पहले कार्रवाई
मंगलवार सुबह यह कार्रवाई आठ से दस बजे के बीच की गई है। उस समय सभी प्रतिष्ठानों को खोलने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच निगम की टीम जा पहुंची और सील लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील लगी तो हुआ नया खुलासा
अयूब खां चौराहे के बाद दुकानों पर सील लगने के बाद नया खुलासा हुआ। कांप्लेक्स के मैनेजर ने बताया कि टैक्स जमा करने के लिए दो आईडी बनी हैं। इसमें पांच दुकानों की आईडी जिस पर 18.78 लाख का बकाया बताया गया है, उसका टैक्स लगातार जमा होता है। आठ दुकानों के लिए बनी दूसरी आईडी जिस पर 22.53 लाख बकाया बताया गया है, उसमें से सात दुकानें वह बेच चुके हैं। लेकिन इन दुकानों का रिकॉर्ड नगर निगम में अपडेट ही नहीं है। अब उन लोगों के पास सिर्फ एक दुकान बाकी है, जिसका दो लाख बकाया उन्होंने जमा कर दिया। इसके बाद सील खोल दी गई। अब टैक्स अनुभाग संशोधन करने की बात कह रहा है।

किस पर कितना बकाया
मैसर्स रियल एस्टेट रुहेलखंड : 70.91 लाख
जेके होटल, मैरिज हॉल एवं वी मार्ट : 24.61 लाख
कमल चंद्र व पूरन चंद्र मेहरा : 21.41 लाख 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed