फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA make blueprint for the development of the bareilly city

UP News: बीडीए ने बरेली के विकास का खींचा खाका, महायोजना-2031 को मुख्यमंत्री योगी ने दी हरी झंडी

Sun, 25 Feb 2024 10:59 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 10:59 AM IST
सार

आगामी वर्षों में बरेली शहर बदले स्वरूप में नजर आएगा। बीडीए ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के सामने महायोजना-2031 का प्रस्तुतीकरण देकर शहर के विकास का खाका खींचा। मुख्यमंत्री ने इसे हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
BDA make blueprint for the development of the bareilly city
मुख्यमंत्री के सामने महायोजना प्रस्तुती देते प्राधिकरण के अफसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अफसरों ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने महायोजना-2031 का प्रस्तुतीकरण देकर शहर के विकास का खाका खींचा। मुख्यमंत्री ने इसे हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं तलाशनी होंगी। उन्होंने आय के नये स्रोत सृजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए आसपास ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंदन ए ने मुख्यमंत्री को बताया कि आने वाली विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना को ध्यान में रखकर महायोजना तैयार की गई है। उपाध्यक्ष ने महायोजना में निर्धारित भू-उपयोगों को मानचित्र के माध्यम से समझाया। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्थापना के बाद से अब तक बीडीए का क्षेत्र काफी बढ़ चुका है। पिछले दिनों भी चारों सीमाओं पर पचास से अधिक गांवों को शामिल किया गया है। बताया कि बीडीए गांवों के विकास में सड़कों और नालों का निर्माण कराएगी। मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड और वेंडर जोन घोषित करें
मुख्यमंत्री ने बीडीए अफसरों से कहा कि महायोजना में यातायात के ठोस उपायों पर भी ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने शहर में टैक्सी-ऑटो स्टैंड और स्ट्रीट वेंडर के स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। कहा है कि महायोजना को जल्द लागू किया जाए। नगरीय महायोजना का हिस्सा बने गांवों को ग्रीन लैंड के रूप में घोषित न किया जाए। लैंडयूज के बारे में जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति आसानी से किसी भूमि की स्थिति जान सके। स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किया जाए।

इस तरह से शहर का होगा विस्तार  
  • एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए पीलीभीत बाइपास से एग्जीक्यूटिव क्लब, रामगंगा नगर होते हुए सड़क का विकास व उस पर मिक्स्ड लैंड यूज की प्रस्तावना। 
  • एयरो सिटी व मेडीसिटी का विकास ग्रेटर बरेली और नाथधाम टाउनशिप के रूप में।
  • नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत आ रहीं सड़कों पर टीडीआर पॉलिसी को लागू करते हुए, बाजार स्ट्रीट, मिक्स्ड लैंड यूज प्रस्तावित। 
  • शाहजहांपुर रोड पर इंडस्ट्रियल व सामुदायिक सुविधाओं का विकास समीप ही कामगारों की सुगमता के लिए आवासीय लैंड यूज।
  • रामगंगा रिवर फ्रंट का विकास।
  • 18 मीटर से अधिक चौड़े मार्गों पर बाजार स्ट्रीट, जिसमें दो मंजिल कॉमर्शियल, ऊपर आवासीय निर्माण। 
  • झुमका तिराहे के आगे नई रिंग रोड पर इंडस्ट्रियल लैंड यूज प्रस्तावित, टेक्सटाइल पार्क का निर्माण होगा। 
  • एयर ट्रैफिक पैनल जोन का चिह्नांकन।
  • बड़े बाईपास पर ग्रीन बेल्ट 30 मीटर की होंगी।
  • सभी हाईवे पर शहरी लैंड यूज के बाद हाईवे फैसिलिटी जोन प्रस्तावित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed