फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA Bulldozers Being Run On Illegal Colonies in Bareilly

UP News: छह अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में खलबली; यहां जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

Thu, 10 Oct 2024 06:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 06:56 AM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर शुरू हो गई है। बीडीए ने 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र के बनाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
BDA Bulldozers Being Run On Illegal Colonies in Bareilly
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने छह अवैध निर्माणाधीन कॉलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कॉलोनाइजर पीलीभीत रोड पर रजपुरा माफी, खजुरिया और धौरेरा माफी पर 67 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत किए अवैध कॉलानियों का निर्माण कर रहे थे। इन पर बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इससे कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने बताया कि रजपुरा माफी में रतिराम पांच बीघा जमीन, तौसीफ 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। इसके अलावा खजुरिया में विशाल का पांच बीघा जमीन, राजेश पंडित का 12 बीघा जमीन पर और धौरेरा माफी में विपिन पटेल का 20 बीघा जमीन और सतपाल व वीरपाल का संयुक्त रूप से 15 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण चल रहा था। सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

यहां भी चल चुका है बुलडोजर 
तीन सितंबर को शाहजहांपुर रोड पर दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए गए थे। बीडीए के मुताबिक साधना अग्रवाल ने परातासपुर में करीब पांच बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी के लिए साइट ऑफिस, सड़क, नाली बनाई, बिजली लाइन के लिए खंभे भी लगवा लिए थे। इसी तरह से इरशाद खां उर्फ छोटा, हनीफउद्दीन, मुशाहिद खां आदि ने उड़ला जागीर में चार बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बनाई थी। इससे पूर्व भी कई अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चल चुका है।

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed