फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA Bulldozer Runs On Illegal Colonies In Bareilly

बरेली में फिर चला बुलडोजर: बीडीए ने चार अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में मची खलबली

Tue, 28 May 2024 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 06:48 PM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई है। सात दिनों में तीसरी बार बीडीए का बुलडोजर चला है। मंगलवार की बीडीए की टीम ने चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। लगातार हो रही कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन
BDA Bulldozer Runs On Illegal Colonies In Bareilly
अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर - फोटो : BDA

विस्तार

बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मानिकंडन ए ने बताया कि सैदपुर खजुरिया में मिर्जा अली 10 बीघा, इस्लाम खां आठ बीघा, कलीम खां, फरियाद व मुस्लिम खां सात बीघा और अमजद खां, बाबू वसीम खां व सचिन सात बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। 

विज्ञापन


इन जगहों पर नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही सड़क, नाली व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। इस पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि संपत्ति खरीदते समय नक्शा जरूर देख लें। बिना नक्शे का निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी अवैध निर्माणों पर बीडीए का बुलडोजर चल चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन के साथ किया ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो.. शादी के बाद चार दिन में ही दिया तलाक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां भी हो चुकी है कार्रवाई 
25 मई को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर वहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। बीडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था। 

जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट 
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed