UP: बरेली में फिर चला बीडीए का बुलडोजर, भोजीपुरा में अवैध निर्माण ढहाया, कॉलोनाइजरों में खलबली
बरेली में अवैध कॉलोनियों पर बीडीए की कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने शुक्रवार को भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के भूड़ा गांव में शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का बुलडोजर फिर अवैध निर्माण पर चला। इस दौरान कॉलोनियों को बसाने के लिए किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। बीडीए की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई।
बीडीए अफसरों के मुताबिक, इरशाद यहां करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना भूखंडों का चिह्नीकरण कर साइट ऑफिस का निर्माण करा रहा था। बाबर ने लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य शुरू कराए।
यह भी पढ़ें- UP News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने मुझे दो दिन पहले उठाया... खेतों में भगाया, फिर गोली मारी
रियासत, इफाकत की ओर से भी लगभग 2500 वर्ग मीटर और कौशल की ओर से दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूखंड विकसित करने के लिए निर्माण कराए जा रहे थे।
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार के साथ अभियंताओं की टीम ने यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। संयुक्त सचिव के मुताबिक अब उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई होगी।
नगर निगम ने विरोध के बीच अवैध तरीके से बनी दुकानें तोड़ीं
शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 जून को प्रस्तावित दौरे को लेकर हवाई अड्डे से आईवीआरआई तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर चमकाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को आईवीआरआई मार्ग पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीम का विरोध भी हुआ।
संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव ने टीम लेकर आईवीआरआई के द्वार से बैरियर टू तक अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान दो दुकानें तोड़ी गईं और कई फड़ हटाए गए। अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण करने वालों से 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
वहीं, राष्ट्रपति का काफिला जिन सड़कों से निकलेगा उनको ठीक कराया जा रहा है। गड्ढे भरकर डिवाइडर पर रंग-रोगन करने के साथ ही पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।