{"_id":"623a2310d59cdb71f228ae90","slug":"bda-bareilly-news-bly479008685","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल की अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्नल की अवैध कॉलोनी पर बीडीए ने चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए ने मंगलवार को कई अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। मिनी बाईपास और बिथरी के गांव कुंआटांडा में दो निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया गया। इनमें एक कॉलोनी रिटायर्ड कर्नल विकसित कर रहा था। इसके अलावा स्वीकृत नक्शे का पालन न करने पर एक होटल को भी सील कर दिया गया।
बीडीए की टीम ने मंगलवार को पहले मिनी बाईपास रोड स्थित ग्रीन सिटी के पास सात हजार वर्ग मीटर भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। बीडीए के मुताबिक यह कॉलोनी रिटायर्ड कर्नल शौकत अली विकसित कर रहे थे जिसमें बिजली के पोल, सड़क, बाउंड्रीवाल के साथ कई भवन भी बनाए जा रहे थे। इसके बाद टीम बिथरी चैनपुर के गांव कुआटांडा में राजेंद्र प्रसाद गंगवार की छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी में भी तमाम निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यहां सड़क, साइट ऑफिस और बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा था। बीडीए की ओर से अवैध कॉलोनियां विकसित कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी है।
नैनीताल रोड स्थित करमपुर चौधरी में एक होटल को भी सील कर दिया गया। होटल बनवा रहे प्रतिपाल सिंह और मनमोहन सिंह छाबड़ा पर नक्शे का पालन न करने का आरोप था। बीडीए ने पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाते हुए लोगों से अपने आसपास अवैध निर्माण की सूचना देने को कहा है।