{"_id":"6255e0ae265694225b72c5f0","slug":"bda-action-bareilly-sp-mla-bhojipura-constituency-shazil-islam-bareilly-news-bly481300534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक का ईंट भट्ठा भी होगा ध्वस्त... वायरल हो रहा मेसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक का ईंट भट्ठा भी होगा ध्वस्त... वायरल हो रहा मेसेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप के बाद अब मंगलवार को उनका ईंट भट्ठा ध्वस्त करने का आदेेश जारी होने का मेसेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, अफसरों ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी होने से इनकार किया है।
वायरल हो रहे मेसेज के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी में ईंट भट्ठा ‘शहनीला ब्रिक फील्ड’ के नाम से संचालित हो रहा है। अभिलेखों में यह भट्ठा सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पिता पूर्व विधायक इस्लाम साबिर के नाम दर्ज है। बीडीए ने वर्ष 2009 में इस ईंट भट्ठे के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। 17 दिसंबर, 2009 को ध्वस्तीकरण के लिए बीडीए ने नोटिस भी जारी किया था। प्रकरण पर खनन अधिकारी लालता प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने ऐसे किसी आदेश की जानकारी होने से इनकार किया है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने भी इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है। हालांकि, दोनों अधिकारियों ने बुधवार को संबंधित प्रकरण का पता करने की बात कही है।