फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BCom first year out of the University of Ruhelkhand

रुहेलखंड विवि ने बीकॉम फर्स्ट ईयर का किया आउट

Tue, 26 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीकॉम फर्स्ट ईयर का रिजल्ट आउट कर दिया है। इसके  साथ ही एमएससी फाइनल ईयर इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और एमए फाइनल ईयर पर्शियन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी इंडिया रिजल्ट डॉट कॉम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली बार अप्रैल में रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। इससे पहले अप्रैल में मूल्यांकन शुरू किया जाता था और मई में रिजल्ट निकलने शुरू होते थे। लेकिन, इस बार सत्र नियमित करने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पहली मार्च से परीक्षाएं शुरू कराई गईं। इसके बाद मार्च में ही मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया। इसके बाद अब अप्रैल में रिजल्ट घोषित कर दिए गए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने परीक्षाएं कराते समय ही वादा किया था कि इस बार वह सारे रिजल्ट 30 जून से पहले दे देंगे। कोई भी रिजल्ट जून से बाद घोषित नहीं किया जाएगा। उनके इस प्रयास के बाद ही समय से परीक्षाएं शुरू होने बाद तेजी से मूल्यांकन किया गया और रिजल्ट आउट कर दिया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की योजना है कि जून तक सभी रिजल्ट घोषित करने के बाद जुलाई में प्रवेश कराने के लिए काउंसलिंग भी करा दी जाए, जिससे प्रवेश प्रक्रिया हर हाल में 15 अगस्त तक पूरी हो जाए और कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएं। अब तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र की अनियमितता के लिए बदनाम था। यहां पर अगस्त-सितंबर तक रिजल्ट घोषित होते रहते थे, लेकिन इस बदनामी का दाग विश्वविद्यालय इस बार धो देगा। 
विज्ञापन

-----------

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का बीकॉम फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब हर हफ्ते रिजल्ट घोषित होते रहेंगे और 30 जून तक सारे रिजल्ट आउट कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसएल मौर्या, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
--------------

मार्कशीट पर फोटो और विवि का मोनोग्राम भी मिलेगा 
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार विद्यार्थियों को मार्कशीट पर फोटो और मोनोग्राम भी मिलेगा। यह मोनोग्राम थ्री-डी होगा। इसकी कॉपी करना आसान नहीं होगा। इसके बाद मार्कशीट में चल रहा फर्जीवाड़ा भी रोका जा सकेगा। अब तक आए दिन कोई न कोई फर्जीवाड़ा निकलता रहा है। तमाम लोग विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट पर नौकरी तक ज्वॉइन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed