{"_id":"678ac9bf6abc602d7b027365","slug":"bca-royals-and-ba-sunrisers-won-the-matches-bareilly-news-c-4-lko1064-563338-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीसीए रॉयल्स और बीए सनराइजर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीसीए रॉयल्स और बीए सनराइजर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में चल रही कोरल मोटर्स क्रिकेट लीग 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बीसीए रॉयल्स और दूसरा बीए सनराइजर ने जीता।
पूल-ए का मुकाबला बीसीए रॉयल्स और बीकॉम चैलेंजर के बीच हुआ। टॉस जीतकर बीकॉम चैलेंजर ने बीसीए रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए रॉयल्स ने 12 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। माहीर खान ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं बीकॉम चैलेंजर निर्धारित ओवरों में महज 70 रन ही बना पाई। बीसीए रॉयल्स ने 46 रनों से जीत दर्ज कर मुकाबला को अपने नाम किया। मो. सैफ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सैफ ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर टीम के लिए 32 रनों की पारी खेली और तीन विकेट हासिल किए। वहीं पूल बी का मैच बीबीए इंडियन और बीए सनराइजर के बीच खेला गया। इस मौके पर बीबीए इंडियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीबीए इंडियन निर्धारित ओवरों में महज 84 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीए सनराइजर ने 10 ओवरों में ही लक्ष्य पूरा कर लिया और छह विकेट से बीबीए इंडियन को करारी शिकस्त दी। संवाद