फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Basuberal defeated RN Tagore's team by nine wickets

Bareilly News: बासुबरल ने आरएन टैगोर की टीम को नौ विकेट से हराया

Mon, 14 Apr 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Basuberal defeated RN Tagore's team by nine wickets
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स के पांचवें दिन रविवार को बासुबरल सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आरएन टैगोर इंटर कॉलेज को नौ विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के कप्तान अभिषेक सक्सेना ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले ही ओवर में आरएन टैगोर के कप्तान अभिषेक सक्सेना बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और पूरी टीम 18 ओवर में 87 रन ही बना सकी। आशू सक्सेना ने 30 गेंदो में नाबाद 25 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासुबरल की टीम ने शुरू से ही अक्रामक तेवर दिखाए। टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 9.4 ओवरों में 89 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शिव प्रताप ने 32 गेंदों पर 56 रन बनाए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। इसको लेकर उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed