{"_id":"6a8f26c90a08986d63095c4a","slug":"bareillys-under-17-boys-team-won-bronze-in-handball-in-varanasi-bareilly-news-c-4-bly1015-954093-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाराणसी में बरेली की अंडर-17 बालक टीम ने हैंडबॉल में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाराणसी में बरेली की अंडर-17 बालक टीम ने हैंडबॉल में जीता कांस्य
Wed, 26 Aug 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बरेली की अंडर-17 बालक टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लीग मुकाबलों में बरेली ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने ग्रुप की अलीगढ़, आजमगढ़ और मुरादाबाद की टीमों को करारी शिकस्त दी।
बरेली की टीम ने बस्ती को 3-1 के अंतर से हराकर कांस्य पदक और ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के खिलाड़ी मानस मौर्य, इजय गंगवार, राम, नरेश पंत, अदनान खान तथा अनुराग सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विजेता खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, खेल शिक्षक नईम अहमद और अपने कोच आरिफ शाह व मोहम्मद शान के कुशल मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार, जीआईसी बरेली के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, उप प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत व डॉ. गजराम सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बधाई दी।