फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's night was the coldest in the state

Bareilly News: सूबे में सबसे सर्द रही बरेली की रात

Wed, 13 Dec 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's night was the coldest in the state
बरेली। बीते तीन दिनों में मौसम एकदम से बदल गया है। न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। सर्द हवा भी तेवर दिखाने लगी हैं। सोमवार/मंगलवार की रात बरेली का तापमान प्रदेश में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल, यह सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

हर गुजरते दिन के साथ ठंड का असर भी बढ़ रहा है। मंगलवार को हवा की तेजी के आगे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दिन और रात के पारे का लुढ़कना जारी रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवात का प्रभाव समाप्त हो चुका है। पछुआ हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रेगिस्तानी व हिमालयी क्षेत्रों से आ रही शुष्क ठंडी हवा की गति बढ़ने से आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। हवा की रफ्तार इस समय 20-22 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। इसके कारण कोहरे का घनत्व घटेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed