{"_id":"65206f1357f6e733a402eb16","slug":"bareilly-zone-police-again-tops-in-redressal-of-public-complaints-bareilly-news-c-4-bly1015-262201-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनशिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन पुलिस फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनशिकायतों के निस्तारण में बरेली जोन पुलिस फिर अव्वल
Sat, 07 Oct 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर सितंबर माह में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण प्रदेशभर में बरेली जोन की पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। इसमें बदायूं, पीलीभीत, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा व संभल जिलों को पहली रैंक और शाहजहांपुर को 42 व बरेली को 45 रैंक मिली।
सितंबर में बरेली जोन को आईजीआरएस पर 112 मामले मिले, जिनमें से 111 का निस्तारण गुणवत्तापरक व समय से कराया गया। पिछले तीन महीनों में भी बरेली जोन प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।
सावन महीने में कांवड़ यात्राओं को लेकर हुए विवादों में कार्यालयों का स्टाफ लगाने से पिछले महीने बरेली जिले की रैंक 75 पर आ गई थी। इस बार यह सुधरकर 45 पर आ गई है।
विज्ञापन
एडीजी पीसी मीना ने आईजीआरएस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी रहे इंस्पेक्टर हरचरन सिंह, दरोगा सतेंद्र कुमार और महिला आरक्षी कली पांडेय को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी जिलों के प्रभारियों को आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- --
आईजीआरएस : 11वें पायदान पर जिला, तहसीलें 45 के पार
- पिछले माह थी 73वीं रैंक, मुख्यमंत्री ने डीएम को दिए थे सुधार के निर्देश
बरेली। मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद आखिरकार 73वें पायदान पर पहुंचा जिला अब 11वें पायदान पर आ गया है। शुक्रवार को सितंबर की जारी आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली ने 62 पायदान की उछाल दर्ज की है। वहीं, तहसील स्तर पर सभी की रैंक 45 के पार है।
जून-जुलाई की रैकिंग में बरेली सातवें पायदान पर था, लेकिन अगस्त की रैंक 73वीं हो गई थी। इस बड़ी गिरावट का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया। उन्होंने प्रदेश के बॉटम और टॉप टेन की समीक्षा में बॉटम पर दर्ज जिलों के डीएम को सुधार के लिए चेताया था। इसके बाद तत्कालीन डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस निस्तारण में मुस्तैदी के निर्देश दिए थे। शिकायतें डिफाल्टर सूची में दर्ज होने पर बीएसए और एसडीएम आंवला को प्रतिकूल प्रविष्टि थमाकर सुधार के लिए कहा था।
इधर, तहसीलों में आईजीआरएस निस्तारण की रैकिंग में बहेड़ी 47, फरीदपुर 56, आंवला और मीरगंज 161, सदर तहसील 178 और नवाबगंज 253वें स्थान पर दर्ज हुए हैं। ब्यूरो