फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly won the scientific research examination

वैज्ञानिक अनुसंधान परीक्षा में बरेली ने बाजी मारी

Sun, 05 Dec 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bareilly won the scientific research examination
पुलिस लाइन में विजेता किए गए पुरस्कृत।
एसआई शशांक तीन और हेड कांस्टेबल खिलेंद्र दो विषय में प्रथम
विज्ञापन

बरेली। पुलिस लाइन में आयोजित 64वीं अंतर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बरेली ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एसआई शशांक मिश्रा तीन और एफएसएल के हेड कांस्टेबल खिलेंद्र पाल सिंह दो विषय में प्रथम रहे।

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में जोन के सभी नौ जनपदों की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता आठ विषयों पर आधारित थी। जिसमें विधि विज्ञान प्रयोगशाला लिखित, मेडिकोलीगल, फोटोग्राफी, निरीक्षण घटनास्थल, फिंगर प्रिंट्स, क्राइम इंवेस्टिगेशन, पैकिंग लेबलिंग और हुलिया बयान विषय शामिल थे। इसमें एसआई शशांक मिश्रा ने मेडिकोलीगल, फिंगर प्रिंट्स और फोटोग्राफी तो हेड कांस्टेबल खिलेंद्र पाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण और हुलिया बयान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा क्राइम इंवेस्टिेशन में इंस्पेक्टर विनोद पाल सिंह, पैकिंग लेबलिंग में रामपुर के इंस्पेक्टर पुष्कर सिंह प्रथम रहे। विजेताओं को सीओ तृतीय साद मियां खां ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed