फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly won the match in senior girls category

Bareilly News: सीनियर बालिका वर्ग में बरेली ने जीता मैच

Tue, 03 Sep 2024 07:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly won the match in senior girls category
जीजीआईसी में मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
जीजीआईसी में हुई 68वीं मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

बदायूं। 68वीं मंडलीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर और सब जूनियर बालिका वर्ग में बदायूं का दबदबा रहा। जूनियर बालिका वर्ग में पीलीभीत तो सब जूनियर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की बालिकाओं को मात दी। सीनियर बालिका वर्ग में बरेली ने मैच जीता।
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुई कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सब जूनियर बालिका वर्ग में शाहजहांपुर की टीम से बदायूं टीम मैच हुआ। इसमें बदायूं की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में बदायूं की टीम ने 75 अंक प्राप्त किए, जबकि शाहजहांपुर की टीम 22 अंक ही अर्जित कर पाई।
विज्ञापन

इसके बाद में जूनियर बालिका वर्ग का मैच पीलीभीत और बदायूं की टीम के बीच में हुआ। बदायूं की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 60 अंक अर्जित किए। जबकि, पीलीभीत की टीम को 30 अंक ही मिल सके। ऐसे में बदायूं की टीम ने मैच अपने नाम किया। सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच बरेली और शाहजहांपुर के खिलाड़ियों के बीच में हुआ। इसमें बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत 53 अंक हासिल किए और विपक्षी टीम मात्र 24 अंक ही हासिल कर सकी। ऐसे में सीनियर में बरेली की टीम विजेता रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed