{"_id":"67e4736ce853fd10350ea083","slug":"bareilly-will-be-developed-with-rs-1667-crore-people-will-get-housing-bareilly-news-c-4-lko1064-606892-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 1667 करोड़ रुपये से होगा बरेली का विकास, लोगों को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 1667 करोड़ रुपये से होगा बरेली का विकास, लोगों को मिलेगा आशियाना
विज्ञापन
बरेली। शहर के विकास के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) 1667 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसकी स्वीकृति के लिए शुक्रवार को बीडीए बोर्ड की बैठक होगी। उसमें 1145.82 करोड़ रुपये आय और 1666.97 करोड़ रुपये व्यय का बजट पेश किया जाएगा। सबसे अधिक नई योजनाओं के विकास के लिए 841 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे। इसके अलावा लोगों को आशियाना देने के लिए रामगंगानगर, ग्रेटर बरेली और नाथ धाम परियोजना के विकास पर खर्च किया जाएगा। आय से अधिक खर्च को पिछले साल के अवशेष से पूरा किया जाएगा।
बरेली विकास प्राधिकरण के बोर्ड की बजट बैठक शुक्रवार को शाम चार बजे से मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में होगी। प्रस्तावित बजट में प्रारंभिक अवशेष 1687 करोड़ रुपये जोड़ने पर कुल 2832 करोड़ का बजट होगा। इसमें 650 करोड़ रुपये रामगंगानगर आवासीय योजना पर व्यय होगा। वहां पर लाइब्रेरी और सेंट्रल पार्क विकसित होगा। ऐसे नए कार्यों के लिए 500 करोड़ और 150 करोड़ रुपये पुराने सेक्टर में अधूरे विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह से ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों में विकास कार्यों और भू-अधिग्रहण पर कुल 541 करोड़ रुपये व्यय प्रस्तावित है। तीन सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था बीडीए अपने संसाधनों से करेगा। बीडीए क्षेत्र के गांवों में आवागमन की सुविधाओं को विकसित करने और विकास कार्यों के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान अवस्थापना निधि में किया गया है।
बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले साल 962 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन इस बार फरवरी तक 1062 करोड़ की आमदनी हो चुकी है। बजट तैयार हो गया है। बोर्ड इस पर चर्चा करेगा तब बजट फाइनल हो सकेगा। पेट्रोल पंप और फिलिंग स्टेशन की स्थापना के लिए लैंड यूज चेंज करने के पांच प्रकरणों पर भी विचार विमर्श होगा। इससे ग्रीन बेल्ट में जरूरी सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रस्तावित बजट में कहां कितने व्यय का है प्रावधान
841 करोड़ 60 लाख रुपये का बजट भू-अधिग्रहण पर
593 करोड़ रुपये योजनाओं को विकसित करने के लिए विकास कार्यों पर
05 करोड़ रुपये इनवर्टिस यूनिवर्सिटी और रामपुर रोड पर नए चौराहे विकसित करने पर
05 करोड़ रुपये से पीलीभीत बाईपास से नकटिया नदी सेतु तक के मार्ग का होगा चौड़ीकरण
03 करोड़ रुपये बदायूं रोड की करगैना योजना में विकास कार्यों पर
01 करोड़ भाऊराव देवरस आवासीय योजना में विकास कार्यों पर
500 करोड़ रुपये नाथधाम अन्य आवासीय परियोजना के लिए भू-अधिग्रहण पर
241 करोड़ रुपये ग्रेटर बरेली के अवशेष भूमि अधिग्रहण पर
-- -- -- -- -- --
कहां से कितनी आमदनी का है अनुमान
रामगंगानगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के भूखंड बेचकर 550 करोड़
शासन से अनुदान के रूप में मिलेंगे 200 करोड़
स्काई-वे अपार्टमेंट (पुराना कार्यालय भवन) से 30 करोड़
शमन शुल्क से 15 करोड़
मानचित्र पास करके 10 करोड़
विकास शुल्क से 25 करोड़ रुपये
फ्री होल्ड और स्टांप ड्यटी से 70 करोड़ रुपये