फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari heat wave alert in bareilly

Bareilly Weather: भीषण गर्मी का प्रकोप जारी... तीन दिन सताएंगे गर्म हवा के थपेड़े; लू से ऐसे करेंगे बचाव

Sat, 15 Jun 2024 06:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 06:50 AM IST
सार

बरेली में चार साल बाद इस बार जून में हर दिन गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गया है। सूरज की तपिश लोगों को बेहाल कर रही है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari heat wave alert in bareilly
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी से तप रहे शहरवासियों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक लू चलने का अनुमान जताया है। सूरज की तपिश भी जारी रहेगी। हालांकि 17 जून से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुष्क और गर्म पछुआ हवा के चलते तीव्र सौर विकिरण के चलते भीषण गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं। बरेली में लू का प्रकोप तीन दिन और हावी रहेगा। शुक्रवार शाम छह बजे के बाद तेज हवा चली। 
विज्ञापन


बादल घिरे पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। हालांकि, हवा के चलते मंडरा रहे बादल भी आगे खिसक गए। अब तीन दिन तेज धूप होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 22 फीसदी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तपिश से शहरवासी बेहाल
बरेली में चार साल बाद इस बार जून में हर दिन गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2019 में भी 15 जून तक पारा 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ था। वहीं, हवा में नमी का स्तर भी 18 से 24 फीसदी के बीच रहा था। कमोवेश यही स्थिति इस वर्ष है।

अतुल कुमार के मुताबिक वर्ष 2019 में जून में भीषण गर्मी का सामना लोगों ने किया था। तत्कालीन परिस्थितियों का असर इस वर्ष भी नजर आ रहा है। वर्ष 2020, 2021 में कोरोना हावी रहा था। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण का ग्राफ घटा और जून में गर्मी के बजाय बारिश के चलते राहत की स्थिति रही। वर्ष 2022 और 2023 में पारा तपा पर 43 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। इस साल गर्म पछुआ हवा का प्रवेश होने के साथ ही हवा में नमी का स्तर बेहद कम होने के चलते हवा के गर्म थपेड़े लोग सह रहे हैं।

लू से बचाव के उपाय
- बिना पानी पिए घर से बाहर न निकलें।
- शरीर को ढंककर रखें। हल्के वस्त्र पहनें।
- घर, कार्यालय में धूप, गर्म हवा प्रवेश को नियंत्रित करें।
- दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच घर से कम निकलें।
- धूप में अधिक परिश्रम वाले कार्य ज्यादा देर न करें।
- पशुओं को भी धूप से बचाएं। चारा-पानी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed