फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Bareilly Temperature reached near 42 degrees

Bareilly Weather: 42 डिग्री के पास पहुंचा पारा, तपिश से लोग बेहाल; श्रमजीवी में दो यात्रियों की हालत बिगड़ी

Sun, 26 May 2024 05:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2024 05:34 AM IST
सार

Bareilly Weather Forecast Today : बरेली में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। नौतपा के पहले ही तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस में गर्मी की वजह दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Bareilly Temperature reached near 42 degrees
हालत बिगड़ने पर यात्री को एंबुलेंस से ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीते दिनों पुरवा हवा चलने से लुढ़का पारा अब नौतपा के साथ तपने लगा है। नौतपा के पहले दिन ही लोग भीषण गर्मी का प्रकोप सहते रहे। पारा एक डिग्री बढ़त दर्ज कराते हुए 41.7 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार की रात बेहद गर्म होगी। वहीं भीषण गर्मी से ट्रेनों में यात्रियों का बुरा हाल है। शनिवार को गर्मी से श्रमजीवी एक्सप्रेस में दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। इन्हें बरेली जंक्शन पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शुक्रवार से ही पुरवा हवा का प्रवेश थम गया था। पछुआ हवा का प्रवेश होने से हवा में मौजूद नमी कम होने लगी थी। रात में पारा 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे नौतपा प्रभावी हुआ। हवा शांत होने से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना। उच्च वायुदाब क्षेत्र यानी पहाड़ों से बादलों का मैदानी इलाकों में प्रवेश होने लगा।
विज्ञापन


कुछ देर बादल मंडराए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। कहा नौतपा में खगोलीय घटना से बारिश हुई तो आगे सामान्य से कम बारिश होने की संभावना रहती है। हालांकि, अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिनों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से श्रमजीवी एक्सप्रेस में दो यात्रियों की हालत बिगड़ी
भीषण गर्मी ट्रेन यात्रियों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। नई दिल्ली से राजगीर के बीच चलने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस शनिवार को एक घंटे की देरी से शाम 6:42 बजे बरेली जंक्शन आई थी। स्लीपर श्रेणी में बिहार के बक्सर निवासी हरेंद्र पाठक यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। 

जंक्शन पर डॉक्टर की टीम ने उनको प्राथमिक इलाज दिया। हालत ज्यादा खराब होने पर उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार के आरा निवासी पुरुषोत्तम नाम के यात्री की भी गर्मी से हालत बिगड़ी थी, लेकिन वह प्राथमिक इलाज से ठीक हो गए। हरेंद्र पाठक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed