फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly violence Police names 17 new accused in case two more arrested

बरेली बवाल: पुलिस ने मुकदमे में 17 नए आरोपियों के नाम खोले, सर्विलांस और फुटेज से हुई पहचान; दो गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 08:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 08:44 AM IST
सार

बरेली में बवाल के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं मुकदमों में 17 नए आरोपियों के नाम खोले गए हैं। 

विज्ञापन
Bareilly violence Police names 17 new accused in case two more arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल कराने के आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद गुर्गों पर शिकंजा कस रहा है। बवाल के वीडियो व फुटेज देखकर लगातार नए आरोपियों की नामजदगी की जा रही है। अब 17 नए आरोपियों की नामजदगी की गई है। दो और आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा खां के इशारे पर 26 सितंबर को शहर में जो बवाल हुआ था, उसमें दस मुकदमों में 125 लोगों को नामजद करते हुए तीन हजार से ज्यादा अज्ञात आरोपियों को शामिल किया गया था। अब तक इनमें से 86 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान पुलिस ने 17 और आरोपियों के नाम बढ़ाए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: तौकीर ने 28 साल पहले बदायूं में उधार ली पांच हजार की खाद, ब्याज बना 28 हजार, अब होगी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनके नाम बढ़ाए गए 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर निवासी रफीक बेग, मजीद बेग, रिजवान, नासिर खान, लईक अहमद, शफीले अहमद, जाफर, शकील, हसीन का उपद्रवी के रूप में नाम बढ़ाया गया है। थाना किला के गंदा नाला पंजाबपुरा निवासी दाऊद, बारादरी के कांकर टोला निवासी शानू उर्फ टैंपू, आरिफ, वलीद जिलानी, हजियापुर के आरिफ, चक सकलैन के नईम उर्फ लाली, फैजान और कोतवाली के आजमनगर निवासी अफजाल कुरैशी का नाम बढ़ाया गया है। आरोप है कि ये सभी भीड़ जुटाने, उपद्रव कराने के साथ दंगा कराने की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ होगी। पुलिस इन पर और धाराएं बढ़ा सकती है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोशल मीडिया फुटेज, वीडियो और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने ये नाम बढ़ाए हैं। बवाल में शामिल आरोपियों व आईएमसी नेताओं की कॉल डिटेल से भी इसकी पुष्टि हुई है। इन आरोपियों की बवाल के वक्त लोकेशन भी शहर के उन्हीं प्वाइंट पर पाई गई है। इसे साबित करने के लिए संबंधित क्षेत्र के फुटेज, डंप डाटा का मिलान किया गया है। पुलिस ने जो नए सॉफ्टवेयर खरीदे हैं, आरोपियों की पहचान में वे काफी कारगर साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed