फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tauqeer Raza bought fertilizer worth Rs 5,000 in Badaun 28 years ago

बरेली बवाल: तौकीर ने 28 साल पहले बदायूं में उधार ली पांच हजार की खाद, ब्याज बना 28 हजार, अब होगी वसूली

Wed, 08 Oct 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ अब बदायूं जिले में एक मामला सामने आया है। उन्होंने साधन सहकारी समिति करतौली से पांच हजार रुपये की खाद ली थी। जिसकी रकम जमा नहीं की। ब्याज सहित कुल बकाया 2,83,46 रुपये हो गया है। अब बैंक ने वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tauqeer Raza bought fertilizer worth Rs 5,000 in Badaun 28 years ago
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मुश्किलें और बढ़ सकतीं हैं। मूल रूप से जिला बदायूं के गांव करतौली निवासी तौकीर रजा ने वर्ष 1997 में साधन सहकारी समिति करतौली से पांच हजार रुपये का खाद ली थी। मौलाना ने न तो मूल रकम जमा की और न ब्याज अदा किया। अब बैंक ने ब्याज वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


26 दिसंबर को बरेली में बवाल किया गया था। मामले में दस मुकदमे दर्ज किए गए। जांच के दौरान सामने आया है कि बिनावर थाना क्षेत्र के करतौली गांव के मूल निवासी रहे मौलाना तौकीर रजा ने साल 1997 में बैंक से 5055.60 रुपये की खाद ली थी। इस रकम को ब्याज के साथ वापस नहीं किया गया। अब इस पर ब्याज सहित कुल 2,83,46 रुपये का बकाया हो गया है। तौकीर रजा का मामला देश भर में चर्चा का विषय बना तो बैंक को भी अपनी रकम वसूली की याद आ गई।
विज्ञापन


बदायूं का निवासी है तौकीर का परिवार
बैंक प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि तौकीर की संपत्ति कुर्क होने की कार्रवाई भी हो सकती है। डीसीडीएफ के अध्यक्ष रवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तौकीर रजा मूल रूप से करतौली गांव निवासी है। यह लोन उसने पहले साधन सहकारी समिति करतौली से फसल उगाने के लिए लिया था। लोन लेने के बाद उसने न तो मूलधन चुकाया और न ही ब्याज जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में चमका तौकीर तो नहीं हो सकी वसूली
बैंक की ओर से तौकीर को कई नोटिस भेजे गए थे। हालांकि, इस दौरान बरेली में तौकीर राजनीति में बड़ा चेहरा बन गया। इस कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। बरेली बवाल के बाद तौकीर की गिरफ्तारी होने के बाद उससे जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए। इसी दौरान बैंक लोन के बकाये का यह मामला सामने आया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि तौकीर रजा पर बकाया राशि निकली है। बंक अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed