फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Violence accused apologized with folded hands in front of police

Bareilly Violence: आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- अब कभी नहीं करेंगे पत्थरबाजी; देखें वीडियो

Mon, 29 Sep 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 07:41 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने नदीम खान समेत 29 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जब आरोपियों को पुलिस लाइन में लाया गया तो सभी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। कहा कि गलती हो गई। भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Bareilly Violence accused apologized with folded hands in front of police
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल कराने के आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के खास गुर्गे और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस से छीना गया वायरलेस हैंडसेट बरामद किया गया। कुल 29 आरोपी गिरफ्तार कर चालान किया गया। एसएसपी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दो थानों की कार्रवाई की जानकारी दी। जब आरोपी पुलिस लाइन लाए गए तो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। माफी मांगी। आरोपियों ने कहा कि गलती हो गई। भविष्य में कभी पत्थरबाजी नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नदीम खान मौलाना तौकीर का खास गुर्गा है। 26 सितंबर के दिन बवाल के दौरान भीड़ को उकसाकर प्रदर्शन की अगुवाई करने वालों में वह सबसे आगे था। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रविवार रात कोतवाली क्षेत्र से ही नदीम की गिरफ्तारी कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: व्हाट्सएप पर भेजे थे ये मैसेज... मास्टरमाइंड नदीम ने उगला सच; 29 और आरोपी गिरफ्तार, वायरलेस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी से छीना था वायरलेस हैंडसेट
एसएसपी के मुताबिक उससे पूछताछ के बाद पुलिस को पता लगा कि 26 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान वह पुलिसकर्मी से वायरलेस हैंडसेट छीनकर भाग निकला था। पुलिस ने उसे साथ ले जाकर हैंडसेट बरामद कर लिया। लग रहा है कि पुलिस टीम की गोपनीय बातें सुनने के लिए नदीम व उपद्रवियों ने इसका इस्तेमाल किया होगा। साथ ही जिस टीम का वह सेट रहा होगा, उसका दूसरी टीमों से कनेक्शन कट गया होगा।

Bareilly Violence accused apologized with folded hands in front of police
एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन से जेल भेजे गए आरोपी
एसएसपी की पत्रकार वार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया।

संबंधित खबर- बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील, पुलिस के हाथ काटने की दी थी धमकी
 

Bareilly Violence accused apologized with folded hands in front of police
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

बारादरी पुलिस ने की इनकी गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed