फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Two and a half lakhs cheated from doctor on the pretext of admission in MBBS

बरेली: एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर डॉक्टर से ढाई लाख ठगे, पांच लाख रुपये में किया था सौदा

Wed, 13 Apr 2022 01:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 01:32 AM IST
सार

पीड़ित डॉ. विकास ने अपनी शिकायत में बताया कि बेटी के एमबीबीएस में एडमिशन के लिए वे स्कूल गए थे, जहां उनकी मुलाकात आरोपियों से हो गई।

विज्ञापन
Bareilly Two and a half lakhs cheated from doctor on the pretext of admission in MBBS
एमबीबीएस की सीट दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी गोकुलपुर, लोनी बॉर्डर दिल्ली निवासी डॉ. विकास ने बरेली के डॉ. मधुर और उसके असिस्टेंट अशोक विहार कॉलोनी, संजयनगर निवासी कौशल के खिलाफ धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इज्जतनगर में दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आईजी को भेजी शिकायत में डॉ. विकास ने कहा है कि वर्ष 2019 में उनकी बेटी सारा ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नीट की परीक्षा दी थी। उस समय खुद को बरेली का रहने वाला बताकर डॉ. मधुर मेडिकल कॉलेज के बाहर उन्हें मिला था। उसने कहा कि अगर नीट अभ्यर्थी को यह लगता है कि उसके नंबर सरकारी सीट के लिए कम हैं तो अभ्यर्थी उनसे मिले, वह एडमिशन करा देगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटी के भविष्य को देखकर वह डॉ. मधुर की बातों में आ गए। छह मई 2019 को डॉ. मधुर का असिस्टेंट बताकर कौशल नाम का व्यक्ति डीपीएम इंस्टीट्यूट, एयरपोर्ट पर उनसे मिला। सरकारी सीट पर एडमिशन कराने की बात कहकर उसने पांच लाख रुपये में बात तय की और उनसे ढाई लाख रुपये का चेक बतौर एडवांस ले लिया। यह चेक डॉ. कौशल किशोर शर्मा के अकाउंट में लगाकर 14 मई, 2019 को कैश करा लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच उनकी बेटी का एडमिशन अपने आप ही एमबीबीएस में सरकारी सीट पर हो गया। इसके बाद उन्होंने डॉ. मधुर से संपर्क करके रुपये लौटाने को कहा तो उसने रुपये न देने की बात कही। डॉ. कौशल किशोर से संपर्क किया तो वह रुपये लौटाने में बहानेबाजी करने लगा। सबूत के तौर पर उसके अकाउंट में भुगतान हुआ चेक और बैंक से आया मेसेज उनके पास मौजूद है। डॉ. विकास की शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed