{"_id":"5e557ceb8ebc3ef391430b1b","slug":"bareilly-traffic-police-personnel-standing-at-crossroads-becoming-ill-bareilly-news-bly397316573","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः चौराहों पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मी हो रहे बीमार
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चौराहों पर तैनात हैं, करीब 40 ट्रैफिक पुलिस कर्मी
विज्ञापन
बरेली। चौराहों पर वाहनों को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी और इस क्रम में वायु और ध्वनि प्रदूषण के बीच आठ से दस घंटे खड़े रहने की ड्यूटी। वाहनों के बढ़ते इस दबाव और प्रदूषण के कारण ट्रैफि क पुलिस कर्मी बीमार पड़ रहे हैं। बचने के लिए यह मास्क भी खरीद रहे हैं, लेकिन ट्रैफि क कंट्रोल करने में ये मास्क भी परेशान कर रहे हैं। सीटी बजाने या फि र नियम तोड़ने वालों को रोकने में दिक्कत होती है। इस कारण ट्रैफि क पुलिसकर्मी नियमित रूप से मास्क नहीं लगा पाते हैं। इस स्थिति में कई पुलिस कर्मी बीमार हो गए। त्वचा और सांस संबंधी बामारियों से जूझने के बाद भी नौकरी कर रहे हैं। ट्रैफि क व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 40 पुलिस कर्मी तैनात हैं।
श्यामगंज बाजार के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि हर चार-पांच दिन में पुलिस कर्मी उनसे मास्क खरीदने आते हैं। यह काला मास्क खरीद रहे हैं। इसे एक बार धोकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पुलिस कर्मी बीमार हो रहे हैं लेकिन अधिकारियाें और शासन के डर से नाम नहीं बताना चाहते हैं। एक ट्रैफिक सिपाही ने बताया कि प्रदूषण से सांस फू लने, दमा, त्वचा रोग जैसी बीमारियां हो रही हैं।

कैंसर-हृदयरोग तक का खतरा
प्रदूषित पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के धुएं में कार्बन मोनोआक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, हाइड्रो कार्बन, लेड ऑक्साइड प्रमुख हैं। इसका असर मानव शरीर पर काफ ी बुरा पड़ता है। एक तरफ बीमारी होने पर दवा खानी पड़ती है और दूसरी तरफ प्रदूषित गैस सहित अन्य प्रदूषण भी झेलने पड़ते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि सल्फ र-डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड से कैंसर ह्रदय रोग का खतरा रहता है। सल्फ र-डाइऑक्साइड से सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं दिखती हैं।
विज्ञापन