{"_id":"6171ddb6c479f3735a7d1143","slug":"bareilly-to-lucknow-flight-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी : बरेली से लखनऊ की उड़ान का रास्ता साफ, दिवाली तक जारी होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी : बरेली से लखनऊ की उड़ान का रास्ता साफ, दिवाली तक जारी होगा शेड्यूल
Fri, 22 Oct 2021 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:07 AM IST
सार
टर्बो एयरवेज से होगी उड़ान, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी मंजूरी। बृहस्पतिवार को हुआ निर्णय, अगले महीने उड़ान शुरू होने की संभावना।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ तक हवाई सेवा का रास्ता साफ हो गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टर्बो एयरवेज को बरेली-लखनऊ हवाई मार्ग पर उड़ान की मंजूरी दे दी है। दिवाली तक इसका शेड्यूल जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
बरेली से बंगलूरू और मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद शहर के उद्यमी और विभिन्न वर्गों के लोग लगातार लखनऊ की सेवा भी शुरू करने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय में लगातार पत्राचार कर रहा था। पिछले दिनों प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी बरेली दौरे के समय लखनऊ की हवाई सेवा जल्दी ही शुरू कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
उस समय टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही थी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार देर रात शासन स्तर से नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टर्बो एयरवेज को बरेली से लखनऊ की हवाई सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अफसरों का कहना है कि दिवाली तक शेड्यूल जारी कर नवंबर में उड़ान शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
आसपास के जिलों के लोगों को भी मिलेगी राहत
प्रदेश की राजधानी होने के चलते बरेली के अलावा आसपास के जिलों के तमाम लोगों का रोजाना ही लखनऊ आना-जाना होता है। समय की बचत के लिए लोग रेल मार्ग की बजाय सड़क मार्ग को ज्यादा महत्व देते हैं। मगर, हुलासनगरा क्रॉसिंग इस रूट पर जाम का बड़ा प्वाइंट बन गया है, जहां हर दिन ही जाम रहता है। कई बार तो यह जाम लंबे समय तक नहीं खुलता है और जितना समय लखनऊ के सफर में लगता है, उतना जाम में लगा जाता है। लोगों का कहना है कि लखनऊ की हवाई शुरू होने से यहां के एक बड़े वर्ग को राहत मिलेगी। अब लोग आसानी से एक ही दिन में लखनऊ जाकर लौट सकेंगे।
दो हजार रुपये में सफर की उम्मीद
बरेली से लखनऊ और दिल्ली की दूरी लगभग बराबर ही है। यहां से दिल्ली की हवाई यात्रा का प्रारंभिक किराया लगभग 21 सौ रुपये है। इसके चलते लखनऊ का किराया भी इतना ही होने की उम्मीद जताई जा रही है।