फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: There will be no Friday prayers during the Holi procession

Bareilly News: होली के जुलूस के समय नहीं होगी जुमे की नमाज, पीस कमेटी की बैठक में बनी सहमति

Wed, 05 Mar 2025 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 07:15 AM IST
सार

बरेली में होली पर किसी तरह से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पीस कमेटी की बैठक में जुमे की नमाज के समय में बदलाव करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
Bareilly: There will be no Friday prayers during the Holi procession
पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली का जुलूस और जुमे की नमाज एक ही दिन है। इस दौरान किसी तरह से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पीस कमेटी की बैठक में जुमे की नमाज के समय में बदलाव करने पर सहमति बनी है। सभी मस्जिद के इमाम होली के जुलूस को ध्यान में रखकर नमाज का समय तय करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन के रविंद्रालय सभागार में एडीजी रमित शर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक रही। इसमें आईजी पुलिस डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य के अलावा मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन


एडीजी ने बरेली में सौहार्द को ध्यान में रखते हुए होली और जुमा एक ही दिन होने पर नमाज का समय थोड़ा देर से करने और जुलूस का समय थोड़ा जल्दी करने के लिए कहा। इसे स्वेच्छा से मान लिया गया। एडीजी ने कहा कि जुलूस में डीजे की आवाज तेज न रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर  
फूहड़ गाने या सौहार्द बिगाड़ने वाले गाने न बजाए जाएं। होलिका दहन के लिए लोग जाते समय और तरावीह करके आने वाले लोगों के लिए समस्या पैदा न हो। इसका ध्यान रखा जाए। आईजी ने बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी पुलिस 24 घंटे कर रही है। गलत पोस्ट करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में समस्याएं बताई गई हैं। उनका निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। यदि कोई समस्या हो तो 0581-2422202 व 0581-2428180 पर संपर्क कर बताएं। एसएसपी ने पीस कमेटी को बताया कि जनपद में 2866 जगह होलिका दहन और 69 होली जुलूस निकलेंगे।

अतिसंवेदनशील जगहों पर 12 मार्च से ही पुलिस मौजूद रहेगी। ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया जाएगा, जिसमें छतों पर रखें ईट-पत्थरों की जांच कर हटवा दिया जाना है। बैठक में आला हजरत दरगाह के प्रतिनिधि के अलावा शहर के संभ्रांत लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed