फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly student Manvi Patel secures second rank nationwide in cbse class 12 result

CBSE 12th Result 2026: बरेली की छात्रा मानवी पटेल का देश में दूसरा स्थान, हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 11:12 PM IST
सार

सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। बरेली की छात्रा मानवी पटेल ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले का नाम देश में रोशन किया है। मानवी ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Bareilly student Manvi Patel secures second rank nationwide in cbse class 12 result
मेधावी मानवी पटेल - फोटो : संवाद

विस्तार

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में बरेली की छात्रा मानवी पटेल 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश की दूसरी टॉपर बनकर उभरी हैं। मानविकी वर्ग की मानवी ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी, मनोविज्ञान व पेंटिंग में उन्हें सौ में सौ अंक मिले हैं। इतिहास व राजनीति विज्ञान में 99-99 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


मानवी ने बताया कि उन्होंने किसी विशेष या जटिल टाइम टेबल का पालन करने के बजाय गुणवत्तापूर्ण अध्ययन पर जोर दिया। वह रोज सुबह से लेकर दोपहर तक पढ़ाई करती थीं और कुछ समय आराम करने के बाद फिर अपनी पुस्तकों के साथ जुट जाती थीं। उन्होंने प्रतिदिन नौ घंटे पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। अपनी दिनचर्या में मनोरंजन और व्यक्तिगत रुचियों को भी महत्व दिया। वह शाम को एक घंटे खेलकूद, मोबाइल फोन चलाने और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के लिए निकालती थीं, ताकि मानसिक थकान दूर हो सके।
विज्ञापन


मानवी ने बताया कि पूरे साल उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया, लेकिन परीक्षा नजदीक आते ही दिसंबर में उन्होंने इससे दूरी बना ली और पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित किया। जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उन्होंने अपनी रणनीति बदली और रिवीजन पर सबसे अधिक जोर दिया। उनके पिता हरेंद्र सिंह (बेसिक विद्यालय में शिक्षक) और माता रश्मि कनौजिया ने उनकी इस यात्रा में पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर बनने का सपना
भविष्य में फैशन डिजाइनर बनने का सपना देखने वाली मानवी का मानना है कि 10वीं और 12वीं के अंक ही जीवन का अंतिम पैमाना नहीं हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे साल की शुरुआत से ही तैयारी करें और परीक्षा के दौरान किसी भी नए प्रयोग से बचें। अंकों के लिए तनाव लेने से सेहत और परिणाम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए एकाग्रता के साथ अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

तीन साल से 13 मई को घोषित हो रहा परिणाम
सीबीएसई परीक्षा परिणाम तीन वर्षों से 13 मई को ही घोषित हुआ। वर्ष 2025 में सफलता दर 88.39 फीसदी थी। 85.7 फीसदी छात्र और 91.64 फीसदी छात्राएं सफल रहीं। वर्ष 2024 में 10वीं, 12वीं का परिणाम एक साथ घोषित हुआ। 87.98 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वर्ष 2023 में उत्तीर्ण प्रतिशत 72.5 था। वर्ष 2022 और 2021 में कोरोना महामारी की वजह से ओवरऑल 99 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed