फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly SSP Ghule Sushil Chandrabhan will be honored on Republic Day

Republic Day 2024: बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को मिलेगा प्रशस्ति पत्र, नौ पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Thu, 25 Jan 2024 09:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 09:00 PM IST
सार

 बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को डीजीपी का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे शुरू होने वाली परेड में एडीजी व आईजी उन्हें सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
Bareilly SSP Ghule Sushil Chandrabhan will be honored on Republic Day
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए शासन स्तर से नाम तय होकर सूची जारी हो गई है। बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को डीजीपी का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे शुरू होने वाली परेड में एडीजी व आईजी उन्हें सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


घुले सुशील चंद्रभान वर्ष 2012 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। पिछले साल सावन के दिनों में जब शहर दंगे की चपेट में आया था तो तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था। उन्होंने न केवल स्थिति सुधारी बल्कि प्रदेश में पहली बार दो स्मैक तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाकर उल्लेखनीय काम किया। वह कासगंज में एसपी के रूप में डीजी का गोल्ड मेडल, मऊ में डीजी का सिल्वर मेडल और सीतापुर में डीजी के प्लेटिनम डिस्क से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ के सीओ और इंस्पेक्टर भी होंगे सम्मानित
बरेली एसटीएफ यूनिट के प्रभारी सीओ अब्दुल कादिर को शौर्य के आधार पर डीजी के प्रशंसा चिह्न सिल्वर के लिए चुना गया है। मूल रूप से मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल कादिर वर्ष 2008 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। बरेली से पहले वह मेरठ, आगरा, सहारनपुर और नोएडा में तैनात रहकर कई पदक झटक चुके हैं। हाल ही में बरेली एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर सम्मानित
अभी तक बरेली में तैनात रहीं इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर तुलसी ठाकुर हाल ही में लखनऊ ट्रांसफर हो गई हैं। उन्हें गृह मंत्रालय भारत सरकार से उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। तुलसी ठाकुर के पति एसपी सिंह भी प्रेमनगर समेत कई थानों में इंस्पेक्टर रहकर रिटायर हो चुके हैं। दंपती शहर की आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी में रहते हैं।

इनको भी मिलेगा सम्मान
बरेली रेंज आईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर गोपनीय पद पर तैनात मोहम्मद शोएब को डीजी का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिलेगा। इनके साथ ही दरोगा मिलाप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर राणा और अनीस अहमद, आरक्षी चालक रामविलास को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला है। इसके साथ ही पीएसी के गुल्म नायक जयप्रकाश शर्मा को सिल्वर मेडल के लिए चुना गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed