Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly slipped 17 places in the CM dashboard ranking securing the 20th position in the state list

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बरेली 17 पायदान नीचे लुढ़का, प्रदेश की सूची में 20वां स्थान

Thu, 11 Dec 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 03:41 PM IST
सार

नवंबर महीने में राजस्व और विकास कार्यों के प्रगति पर बरेली जिले का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इस महीने की रैंकिंग में जिला 17 पायदान लुढ़ककर 20वें स्थान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Bareilly slipped 17 places in the CM dashboard ranking securing the 20th position in the state list
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर महीने में राजस्व और विकास कार्यों के प्रगति को लेकर सीएम डैशबोर्ड पर हुई समीक्षा में बरेली जिले की रैंकिंग काफी खराब आई है। जिला 17 पायदान नीचे खिसककर प्रदेश सूची में 20वें स्थान पर पहुंच गया है। अक्तूबर में जिले का स्थान तीसरा था। नवंबर की समीक्षा में पहले स्थान पर शाहजहांपुर, दूसरे पर हरदोई और तीसरे नंबर पर श्रावस्ती है। जबकि, अक्तूबर की रैंकिंग में शाहजहांपुर पांचवें स्थान पर था। 

विज्ञापन


बुधवार को जारी हुई रैंकिंग में सबसे खराब स्थिति विकास विभाग की पाई गई है। अक्तूबर की रैंकिंग में विकास कार्यक्रमों के मामले में जिला प्रदेश की सूची में तीन नंबर पर था, जो अब 52वें नंबर पर खिसक गया है। विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग गिरने का कारण कई अधिकारियों की खराब कार्यशैली है। इसमें सिंचाई विभाग, समाज कल्याण व अन्य कई विभाग शामिल बताए जा रहे हैं। बुधवार देर शाम डीएम अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों को तलब कर समीक्षा बैठक भी की है। इसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। जवाब-तलब भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed