{"_id":"5eb1b4498ebc3e905018266a","slug":"bareilly-sensation-by-throwing-a-box-full-of-spit-in-the-house-bareilly-news-bly4049149103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः घर में थूक से भरा डिब्बा फेंकने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः घर में थूक से भरा डिब्बा फेंकने से सनसनी
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। कोरोना महामारी के बीच क्षेत्र के बिधौलिया गांव में दूसरे समुदाय के घर में किसी ने थूक से भरा डिब्बा फेंक दिया। इससे वहां सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 112 और थाना पुलिस को दी गई। मामले की तहरीर भी थाने में सौंपी गई है।
बिधौलिया गांव में रहने वाले वाल्मीकि परिवार की चंद्रकली ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि मंगलवार सुबह अपने पुराने घर में बैठी थी। तभी आंगन में किन्हीं खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए थूक से भरा प्लास्टिक का एक डिब्बा फेंक दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच थूक से भरा डिब्बा फेंके जाने से परिजन समेत आसपास के लोग घबरा गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर चीता 31 पर सिपाही विकास मौके पर पहुंचे। आसपास लगे कैमरों की मदद से छानबीन की। गौरतलब है सीबीगंज का विधौलिया गांव अल्पसंख्यक आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर कुछ घर ही दूसरे समुदाय के लोगों के हैं। ऐसे में थूक से भरा डिब्बा फेंके जाने की घटना से हड़कंप मचा है। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि जिस घर में डिब्बा फेंका गया वह खंडहर नुमा है। फिर भी जांच कराई जा रही है।