फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's earrings will also be seen on Gandhi gardens

गांधी उद्यान पर भी दिखेगा बरेली का झुमका

Mon, 19 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 19 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's earrings will also be seen on Gandhi gardens
Bareilly's earrings will also be seen on Gandhi gardens - फोटो : Bareilly's earrings will also be seen on Gandhi gardens
बरेली का प्रसिद्ध झुमका शहर के आउटर पर ही नहीं बल्कि बीच शहर में भी दिखेगा। मंडलायुक्त पीवी जगनमोहन इसे गांधी उद्यान में भी लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि गांधी उद्यान में शहर के अधिकतर लोगाें का आना होता है इसलिए यहां भी एक झुमका लगना जरूरी है। 
विज्ञापन

मेरा साया फिल्म का मशहूर गीत झुमका गिरा रे... बरेली के बाजार में... आज भी काफी हिट है। अभिनेत्री साधना पर फिल्माए गए इस गीत को लेकर कई कहानियां हैं। इसमें हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन के झुमके से जुड़ी है। असली झुमका कहां गिरा था यह तो आज तक कोई पता नहीं लगा पाया लेकिन शहर में आने वाले लोगाें को इस झुमके का अहसास हो जाए इसके लिए प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में परसाखेड़ा जीरो के ज्वाइंट तिराहे पर इसे लगाने को मंजूरी दी गई है। पहले यह झुमका डेलापीर चौराहे पर लग रहा था लेकिन यहां जगह कम होने से इसे हटा दिया गया। फिर इसे मिनी बाईपास ले जाया गया, लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। अब परसाखेड़ा पर जगह पक्की कर ली गई है। कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने बताया कि गांधी उद्यान शहर का अच्छा, महत्वपूर्ण व प्राइम लोकेशन पर स्थित पार्क है। बरेली आने वाला पर्यटक और व्यक्ति यहां से होकर निकलता है। इसलिए यहां झुमका थीम स्थापित कराया जायेगा जो रात्रि में लाइटिनिंग से चमकेगा। इससे शहर की खूबसूरती में बढ़ोतरी होगी। यह कार्य नगर निगम से कराया जायेगा। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों से भी बात होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed