{"_id":"680c83f0c11d9bc84b041cfa","slug":"bareilly-rural-areas-again-top-in-up-board-result-2025-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2025: बरेली में देहात फिर अव्वल, शहर के कॉलेजों की तुलना में ज्यादा टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2025: बरेली में देहात फिर अव्वल, शहर के कॉलेजों की तुलना में ज्यादा टॉपर
Sat, 26 Apr 2025 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने इसे साबित कर दिखाया है।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो संसाधनों का अभाव आड़े नहीं आता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में बरेली जिले के होनहारों ने यह साबित भी कर दिखाया है। पिछले वर्ष की ही तरह सत्र 2024-25 में भी ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शहर को पीछे छोड़ दिया। हाईस्कूल के शीर्ष-10 मेधावियों की सूची में शहर का एक भी विद्यार्थी स्थान नहीं पा सका। इंटर के टॉपर्स में शामिल रहे 13 विद्यार्थियों में शहर का सिर्फ एक छात्र और एक छात्रा जगह बना सकी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष के परिणाम पर गौर करें तो इंटर की टॉपर्स लिस्ट में स्थान बनाने वाले 21 में से 16 ग्रामीण परिवेश के थे। वहीं, हाईस्कूल के 23 में से 18 टॉपर्स ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के थे। परीक्षा परिणामों में देहात के अव्वल होने और शहर के पिछड़ने पर उप जिला विद्यालय निरीक्षक लोकेश चंद्र का कहना है कि टॉपर्स की सूची में जगह बनाने का आकलन क्षेत्र विशेष से नहीं किया जा सकता। यह विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की क्षमता पर होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: यूपी के फलक पर चमका बरेली, टॉप-10 में तीन बेटियां; जानें इनकी सफलता की कहानियां
विज्ञापन
कुछ हद तक शिक्षक और स्टाफ की भी भूमिका और स्कूल प्रशासन का प्रयास भी जिम्मेदार हो सकता है। कहीं भी निगरानी में कोई कमी नहीं रही। बोर्ड के दिशा-निर्देश के तहत सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। उड़नदस्ते सक्रिय रहे। उच्चाधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। कहीं काेई गड़बड़ी या नकल नहीं होने दी गई। इसलिए अगर किसी को प्रतीत हो कि देहात में नकल हो गई है तो वे गलत हैं। पास, फेल छात्र की तैयारी पर निर्भर करता है।
इंटर में बरेली के टॉपर
टॉपर अंक प्रतिशत
तूबा खान 480/500 96.00
डिंपल मौर्य 479/500 95.80
रिया सोमवंशी 476/500 95.20
अनन्या मौर्य 472/500 94.40
निम्मी पुन 462/500 92.40
सादिया खान 462/500 92.40
खुशबू 459/500 91.80
अंजली 458/500 91.60
अनुराग सिंह 457/500 91.40
इशु शाक्य 451/500 90.20
महक 449/500 89.80
अलशिफा 449/500 89.80
विवेक कुमार 449/500 89.80
टॉपर अंक प्रतिशत
तूबा खान 480/500 96.00
डिंपल मौर्य 479/500 95.80
रिया सोमवंशी 476/500 95.20
अनन्या मौर्य 472/500 94.40
निम्मी पुन 462/500 92.40
सादिया खान 462/500 92.40
खुशबू 459/500 91.80
अंजली 458/500 91.60
अनुराग सिंह 457/500 91.40
इशु शाक्य 451/500 90.20
महक 449/500 89.80
अलशिफा 449/500 89.80
विवेक कुमार 449/500 89.80
बरेली में हाईस्कूल के टॉपर
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17
टॉपर अंक प्रतिशत
प्रशंसा 576/600 96.00
कृष्ण कुमार 575/600 95.83
शेखर राठौर 573/600 95.50
आर्यन शाक्य 571/600 95.17
आयुष गुप्ता 568/600 94.67
कोमल 567/600 94.50
आख्या गंगवार 565/600 94.17
मनीषिका वशिष्ट 562/600 93.67
संजू 561/600 93.50
कविता पटेल 559/600 93.17