{"_id":"62f23f474fd89c61c968c2e3","slug":"bareilly-ruckus-over-playing-dj-with-tazia-two-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ताजिया के साथ डीजे बजाने पर बवाल, पथराव में जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ताजिया के साथ डीजे बजाने पर बवाल, पथराव में जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोग घायल
Tue, 09 Aug 2022 04:34 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 09 Aug 2022 04:34 PM IST
सार
मझौआ गंगापुर में ताजिया के साथ डीजे बजाया जा रहा था। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे का विरोध किया। पुलिस ने डीजे बंद करा दिया लेकिन इसके बाद ढोज बजाने पर विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया।
विज्ञापन
ताजिया जुलूस के दौरान पथराव में दो घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजीपुरा के गांव मझौआ गंगापुर में ताजिया के साथ डीजे बजाने को लेकर विवाद के बाद हुए पथराव में जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोग घायल हो गए। गांव में पुलिस और आरएएफ तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
मझौआ गंगापुर में ताजिया के साथ डीजे बजाया जा रहा था। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे का विरोध किया। पुलिस ने डीजे बंद करा दिया लेकिन इसके बाद ढोज बजाने पर विवाद हो गया। फिर दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र गंगवार समेत दो लोग घायल हो गए। लालता प्रसाद के मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।
विज्ञापन
डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध समेत कई अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव के चलते गांव में पुलिस और आरएएफ तैनात की गई है।