फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly received heavy rainfall in January, while Pilibhit recorded the least amount of rain.

Bareilly News: जनवरी में जमकर भिगोया बरेली को पीलीभीत में सबसे कम हुई बारिश

Mon, 09 Feb 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bareilly received heavy rainfall in January, while Pilibhit recorded the least amount of rain.
बरेली। गुजरते साल में कड़ाके की ठंड के साथ ही नए साल का आगाज भी झमाझम बारिश के साथ हुआ। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के तहत जनवरी में बरेली में सामान्य से 65 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। जबकि मंडल के अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में 28.5 मिमी बारिश हुई। जो सामान्य 17.3 मिमी से 65 फीसदी अधिक रही। इसी वजह से हवा में नमी का स्तर बढ़ने से फरवरी का एक सप्ताह गुजरने के बाद भी हल्की ठंड का अहसास शहरवासी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इतर बदायूं में 13.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से दो फीसदी कम रही। शाहजहांपुर में 26.3 मिमी बारिश हुई, सामान्य से 24 फीसदी कम रही।
5.8 मिमी के साथ मंडल में सामान्य से 49 फीसदी कम बारिश पीलीभीत में हुई। 15.5 मिमी के साथ लखीमपुर खीरी में 24 फीसदी कम बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पिछले माह क्रमवार दो सक्रिय विक्षोभ सक्रिय होने से झमाझम बारिश हुई।
हालांकि, अब तेज पछुआ हवा चलने से बादल छंटे हैं। सक्रिय विक्षोभ न होने से आसमान साफ है और धूप गर्माहट का अहसास करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed