{"_id":"580b99854f1c1bf36e705885","slug":"bareilly-reached-the-bird-flu-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली तक पहुंची बर्ड फ्लू की घबराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली तक पहुंची बर्ड फ्लू की घबराहट
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
bird flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्ड फ्लू को लेकर इज्जतनगर का केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके तहत संस्थान के लेयर फार्म को पूरी तरह से बायो सिक्योरिटी से लैस कर दिया गया है ताकि बर्ड फ्लू का वायरस अंदर प्रवेश न कर सके। इसके अलावा कई मुर्गियों के सैंपल भी जांच के लिए भिजवाए गए हैं। पशु पालन विभाग ने जिले के विभिन्न फार्मों से बर्ड के दो सौ से ज्यादा सैंपल लेकर भोपाल लैब में जांच को भिजवाए हैं। जिन फार्मों से बर्ड के बीमार होने की सूचना आती है, वहां से सैंपल इकट्ठे करके भिजवाए जा रहे हैं।
सीएआरआई के लेयर फार्म में हजारों की तादाद में मुर्गियां हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद से हाईअलर्ट घोषित किया गया है। लेयर फार्म के मेन गेट से लेकर अंदर जाने वाले सभी रास्तों में बायो सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। मेन गेट पर दवा मिश्रित पानी भर दिया गया है। अंदर जाने वाले हर किसी व्यक्ति को पानी से पैर भिगोकर जाने के निर्देश हैं। इसके अलावा रास्तों में चूना बिछाया गया है। बीमार मुर्गियों को लेयर फार्म में अलग रखा गया है। रुटीन में मरने वाली मुर्गियों के सैंपल भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। उनमें से कई सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। संस्थान के अधिकारियोें का कहना है कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद एहतियातन सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए हैं।
जिले के सभी फार्मों पर भी नजर
सीएआरआई के अलावा जिले में भी बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके तहत पशु पालन विभाग जिले के सभी कुक्कुट बर्ड वाले फार्मों पर नजर रखे हुए है। प्रमुख जलाशयों पर भी नजर रखी जा रही है। तहसीलवार नोडल अधिकारी बना दिए गए हैं, जो यह देखेंगे कि कहीं बड़ी संख्या में पक्षी बीमार तो नहीं है। तैयारियों को लेकर डीएम के साथ कई अफसरों की बैठक हो चुकी है। डीएम ने सतर्कता के निर्देश दिए। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि नजर लगातार रखी जा रही है। अभी कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
जिले में बर्ड फार्म
1 हजार बर्ड की क्षमता वाले- 40
एक से पांच हजार क्षमता वाले- 141
पांच से 10 हजार क्षमता वाले- 7
10 हजार से ऊपर वाले- 11
30 हजार से ज्यादा बर्ड वाला- एक
जिले में अनुमानित कुक्कुट बर्ड की संख्या- सवा तीन लाख
जिले में कहीं भी बर्ड फ्लू का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है इसलिए किसी को इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। लगातार नजर रखी जा रही है।
-डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीवीओ