फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly ranks third in the state in identifying the poor.

Bareilly News: गरीबों को चिह्नित करने में बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Sun, 29 Dec 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly ranks third in the state in identifying the poor.
बरेली। जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के सर्वेक्षण में बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश में पहले स्थान के साथ गोंडा व दूसरे स्थान पर स्थित चित्रकूट ही बरेली से आगे हैं। बरेली जिले में 26,994 ऐसे गरीब परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनका जीवन स्तर सरकारी योजनाओं के साथ ही कार्पोरेट सोशल रिस्पॉसिबिलिटी (सीएसआर) की सहायता से ऊपर उठाना है।
विज्ञापन

इस कवायद का मकसद दो अक्तूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश को अत्यधिक गरीबी से मुक्त करना है। प्रदेश के प्रत्येक गांव से ऐसे 25 गरीबों को चयनित करके सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्राथमिक लक्ष्य है, जो लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं। इनके पास न रहने के लिए घर है न आमदनी के लिए रोजगार।
विज्ञापन

योजना के तहत चिह्नित परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर फंड) की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि इस सर्वे का मकसद गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना में घर की छत देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा जीवन यापन के लिए जरूरी सहायता देना है।
लक्ष्य के सापेक्ष 91 प्रतिशत परिवार चिह्नित
बरेली जिले में 1188 ग्राम पंचायतों से 29,700 गरीब चिह्नित का लक्ष्य था, इसके सापेक्ष अब तक 26,994 परिवार चिह्नित हुए हैं। यह लक्ष्य का 91 फीसदी है। शेष परिवारों का सर्वे दो दिन में पूरा करने का लक्ष्य है।

-------
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ



निर्धनतम परिवारों को खाद्य एवं रसद विभाग, ग्रामीण आवास, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्रम, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा। राज्य आजीविका मिशन, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, कौशल विकास मंत्रालय की योजनाओं का भी लाभ दिलाया जाएगा। कितने परिवार गरीबी से बाहर आए? इसकी समीक्षा जिला स्तर पर सीडीओ, प्रदेश स्तर पर सचिव, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव करेंगे।
-------------
बहेड़ी में सबसे ज्यादा और क्यारा में सबसे कम गरीब चिह्नित
बहेड़ी 2,454
आलमपुर जाफराबाद 2,254
भुता 2,205
नवाबगंज 1,988
भोजीपुरा 1,911
फतेहगंज पश्चिमी 1,467
दमखोदा 1,784
बिथरी 1,734
मझगवां 1,998
भदपुरा 1,578
रामनगर 1,419
मीरगंज 1,452
क्यारा 1,184
फरीदपुर 1,796
शेरगढ़ 1,672
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed