{"_id":"69b079a07c4693e63a01e2dd","slug":"bareilly-range-again-tops-the-state-in-resolving-complaints-bareilly-news-c-4-bly1001-840951-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिकायतों के निस्तारण में बरेली रेंज प्रदेश में फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिकायतों के निस्तारण में बरेली रेंज प्रदेश में फिर अव्वल
विज्ञापन
बरेली। फरवरी की आईजीआरएस रैंकिंग में बरेली रेंज फिर प्रदेश में प्रथम आया है। रेंज के चारों जिले भी अव्वल आए हैं।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण से परिक्षेत्र को यह उपलब्धि मिली है। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत जिलों को भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है। रेंज के कुल 85 थानों को भी संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। रेंज कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिन थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नही रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विकास व राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में पहले पायदान पर जिला
बरेली। सीएम डैशबोर्ड की फरवरी माह की रैंकिंग में जिले ने विकास व राजस्व में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यक्रमों में जिला प्रदेश में अव्वल रहा, जबकि राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान मिला है। जनवरी में जिला चौथे पायदान पर था। निरंतर सुधार करते हुए जनपद ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बताया कि जिलाधिकारी की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों के परिश्रम से यह उपलब्धि मिली है। ब्यूरो