{"_id":"5e4199918ebc3ee5dc1d81c3","slug":"bareilly-put-the-bull-in-the-vegetable-market-so-that-his-breath-stopped-throughout-the-night-bareilly-news-bly395341441","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सांड़ को सब्जी मंडी में ऐसा बांधकर डाला कि रात भर में थम गईं उसकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सांड़ को सब्जी मंडी में ऐसा बांधकर डाला कि रात भर में थम गईं उसकी सांसें
विज्ञापन
मृत सांड़ को जेसीबी में डालकर ले जाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार की सुबह से देर रात तक सब्जी मंडी में उत्पात मचाने वाला सांड़ सुबह मंडी परिसर में मृत अवस्था में मिला। सुबह मंडी खुलने के साथ ही सांड़ की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। ठेकेदार ने मौत की सूचना नगर निगम के अफसरों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में जेसीबी से शव को उठाया और सीबीगंज ले जाकर दफना दिया। इसके बाद अफसरों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही रेबीज से पीड़ित होने की वजह से सांड़ की मौत होने की पुष्टि कर दी। वहीं, सब्जी मंडी के विक्रेताओं के मुताबिक, रविवार की सुबह सूचना मिलने पर अगर निगम की टीम चोटिल सांड़ का इलाज कराती तो वह फिर शांत हो सकता था।
पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आतंक मचा रहा सांड़ रविवार की सुबह निगम के सामने स्थित सब्जी मंडी में घुसा तो हड़कंप मच गया। ठेकेदार, आढ़ती और खरीदार समेत करीब दर्जन भर लोग सांड़ के हमले में घायल हो गए थे। मंडी के विक्रेता व अन्य ने सांड़ की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। रस्सियों से बांधा तो सांड़ ने रस्सियां तोड़ दीं। इसके बाद उसे जंजीर से बांधा गया। काबू में आए सांड़ को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए मंडी ठेकेदार शहीम खान ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। ऐसे में उन्होंने सांड़ को वहीं बांधे रखा। बताते हैं कि रात में सांड़ एक बार फिर उग्र हुआ तो लोगों ने जंजीरें बढ़ा दीं और सोमवार की सुबह उसे रामगंगा की ओर खुद ही छोड़ने की ठानी।
बताते हैं कि सुबह जब मंडी खुली तो वह मरा हुआ मिला। ऐसे में मंडी विक्रेता और खरीदार सकते में आ गए। निगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद जेसीबी पहुंची और शव को उठाकर सीबी गंज ले जाकर दफना दिया।
विज्ञापन
निगम के अफसर बने डॉक्टर
रविवार को पकड़ में आए उत्पाती सांड़ को शिफ्ट करने से पहले उसे ट्रेंक्युलाइज करने की बात कर रहे अफसर मौत की सूचना से सकते में आ गए। उन्होंने मौत की वजह की बगैर पुष्टि किए ही उसे दफना दिया और फिर उसमें रेबीज की पुष्टि भी कर दी। निगम के अफसरों का कहना है कि कुछ दिन पहले सांड़ को कुत्तों ने काटा था। उसे रेबीज थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इस तर्क के पीछे उनके पास कोई साक्ष्य नहीं। अब गैरजिम्मेदराना बयान देने वाले अफसर खुद सवालों के घेरे में हैं।
सांड़ को शिफ्ट करने के बाबत सूचना मिली थी, लेकिन उसे काबू करना आसान नहीं था। हमारे पास कोई ट्रेंड रेस्क्यू टीम भी नहीं है। यह काम वेटरनरी विभाग का है। सोमवार की सुबह मौत की सूचना मिली तो उसे ले जाकर सीबी गंज में दफना दिया गया। सांड़ रेबीज से पीड़ित था, इसलिए हमला कर रहा था। रेबीज लाइलाज है, मौत होनी ही थी।
- एके दुबे, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
रविवार की सुबह नगर निगम के अफसरों और पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सूचना दी गई थी। निगम से कोई नहीं आया, चीता और पीआरवी आए थे, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। सुबह में मंडी खुली तो सांड़ की मौत हो चुकी थी। मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं। सांड़ चोटिल था, अफसर सजग होते तो बच सकता था।
- शहीम खान, ठेकेदार, सब्जी मंडी