Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police opened history sheets of 18 accused

Bareilly News: पुलिस ने 18 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली, एसएसपी ने दिए निगरानी के निर्देश

Sat, 30 May 2026 10:44 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 10:44 AM IST
सार

बरेली में बलवा, हत्या और तस्करी के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी के निर्देश पर 18 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। एसएसपी ने संबंधित थानों की पुलिस को इन आरोपियों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
Bareilly police opened history sheets of 18 accused
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस ने 18 नई हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदार सौरभ राठौर, हनुमान दल के नेता की हत्या के आरोपी नैतिक सोनकर और सहारनपुर के टपरी शराब कांड से जुड़े मनोज जायसवाल के नाम शामिल हैं। बारादरी पुलिस ने जोगी नवादा की चावल मंडी में फायरिंग व बलवा करने के आरोपी जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सौरभ का नाम अक्सर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति से जुड़ता रहा है। हालांकि, मंत्री के पति आरोपी सौरभ से संबंध विच्छेद की सूचना सार्वजनिक कर चुके हैं। 

विज्ञापन


हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी के हत्यारोपी खुर्रम गौंटिया निवासी नैतिक सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कर दी गई है। शराब कारोबारी ग्रीनपार्क निवासी मनोज जायसवाल की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 
विज्ञापन

इन आरोपियों की भी हिस्ट्रीशीट खुली  
बारादरी पुलिस ने छिनैती व लूट के आरोपी हजियापुर निवासी उत्तम पटेल, धोखाधड़ी के आरोपी हजियापुर के रामबाबू, मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रोहली टोला के मुजीब अहमद, लूट के आरोपी हजियापुर के अरशद, जानलेवा हमले के आरोपी जगतपुर के अंशु पटेल, चोरी व नकबजनी के आरोपी सूफी टोला के आरिश, हत्या व नकबजनी के आरोपी संजयनगर निवासी आकाश ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खोली हैं। एजाजनगर गौंटिया के अफजाल हुसैन उर्फ मुल्ला की मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मीरगंज इलाके में इन आरोपियों पर कसा शिकंजा 
मीरगंज पुलिस ने पशु तस्करी के आरोपी मोहल्ला सूफी टोला के अफजाल, अरशीन कुरैशी, निजाम, मीरखां बाबर नगर निवासी शहीद उर्फ भूरा की हिस्ट्रीशीट खोली। नकबजनी के आरोपी मसीहाबाद निवासी अनिल कुमार की हिस्ट्रीशीट खोली है। शाही पुलिस ने लूट व मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी दुनका निवासी लालता प्रसाद की हिस्ट्रीशीट खोली है। शीशगढ़ पुलिस ने गोकशी के आरोपी जाफरपुर निवासी काले की हिस्ट्रीशीट खोली है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में लगातार हिस्ट्रीशीट खोली जा रही हैं। 18 और हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। संबंधित थानों की पुलिस को इनकी निगरानी का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed