फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police has sent 64 smugglers of Uttarakhand to jail

Bareilly News: अब तक उत्तराखंड के 64 तस्करों को भेजा जेल, बरेली पुलिस ने जारी किया आंकड़ा

Wed, 12 Mar 2025 10:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 10:24 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में उत्तराखंड पुलिस की दबिश के बाद बरेली पुलिस ने कार्रवाई का आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक उत्तराखंड के 64 तस्करों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
Bareilly police has sent 64 smugglers of Uttarakhand to jail
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस की दबिश के बाद बरेली पुलिस ने भी अब तक की अपनी कार्रवाई की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड के 64 महिला-पुरुष तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर उनको जेल भेजा गया है। यह गिरफ्तारियां और मादक पदार्थों की बरामदगी अलग-अलग स्थानों से की गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को वायरल रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली की कैंट पुलिस ने उत्तराखंड के थाना पुलभट्टा के सिरौली कलां निवासी युसूफ, इंद्रानगर निवासी रियाज अहमद, किला पुलिस ने हरिद्वार के थाना ज्वालापुर के आर्यनगर के सुमित, थाना भगवानपुर के सिकंदरपुर निवासी परमान और अलीम सहित कई अन्य को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेल भेजा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में उत्तराखंड पुलिस की दबिश: 70 गाड़ियों से आए 300 पुलिसकर्मी, जो भी मिला उसे पकड़ ले गए; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


बारादरी पुलिस ने ऊधम सिंह नगर के जसपुर निवासी असलम, हैदर अली, शबाना, बहेड़ी पुलिस ने नैनीताल निवासी रवि गंगवार, विकास, ऊधम सिंह नगर बाजपुर निवासी आसिफ अली, शौकत अली, ऊधम सिंह नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सूरज, रुद्रपुर आवास विकास कॉलोनी के सेजल, हल्द्वानी के मोहल्ला तुलसीनगर  निवासी विवेक पंत, काठगोदाम के हाइडिल डूंगा निवासी रिषभ बिष्ट, हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर निवासी संदीप मनी, बागेश्वर कपकोट पाकड़ निवासी दीपक सिंह मेहरा, पुलभट्टा सिरौली कलां निवासी तस्लीम, हसीब, पुलभट्टा ग्राम बरा निवासी शकील अहमद को जेल भेजा था। 

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने इन आरोपियों पर की कार्रवाई 
फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने काशीपुर मोहल्ला अलीखा निवासी आकाश, हरिद्वार के मोहल्ला विष्णुघाट निवासी शंकर, नैनीताल मुखानी निवासी निखिल बिष्ट, देहरादून रायपुर निवासी तनमय, पूनम रावत, देहरादून चाकूवाला निवासी सुमित बगडी़, पुलभट्टा सिरौली कलां निवासी यासीन, चंपावत के पाटी झुडेली निवासी वीरेंद्र सिंह, प्रदीप गहतोड़ी को पिछले दिनों जेल भेजा है। इसी तरह मीरगंज, देवरनियां, शीशगढ़, नवाबगंज सहित जिले के अन्य थानों की पुलिस ने भी उत्तराखंड से तस्करों को जेल भेजा है। 

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ऐसा नहीं कि बरेली से ही मादक पदार्थ की तस्करी उत्तराखंड में की जा रही है, उत्तराखंड से भी तस्कर इन पदार्थों को लेकर इधर आते हैं। बरेली पुलिस दोनों पर कार्रवाई करती है। उत्तराखंड के करीब 64 तस्करों को बरेली में जेल भेजा जा चुका है। इन लोगों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed