{"_id":"61ef0984c5616358cf103e8c","slug":"bareilly-police-has-bonded-three-lakh-people-bareilly-news-bly4735231100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावः पुलिस ने तीन लाख लोगों को किया मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावः पुलिस ने तीन लाख लोगों को किया मुचलका पाबंद
विज्ञापन
बरेली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जोन में पुलिस ने सख्ती कर दी है। अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थ और मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोशल साइट्स पर भी पुलिस नजर रखे है। जोन में पुलिस को तीन लाख से ज्यादा लोगों से चुनाव प्रभावित होने का खतरा है। लिहाजा इन्हें मुचलका पाबंद किया गया है।
आईजी जोन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बरेली जोन में 1375 अवैध शस्त्र तथा 1295 अवैध कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। 23 अवैध शस्त्र फैक्टरी भी पकड़ी गई हैं। जोन के नौ जनपदों में पुलिस 1,06,735 लाइसेंसी असलहा जमा करा चुकी है। बड़े पैमाने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। जोन में 403555 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें से 3,05,677 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। मुकदमों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। गैर जमानती वारंट तामील कराते हुए 2719 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जोन में 46 रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जोन में 1,52,167 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
इस समय फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस को काला धन पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए समय बदल कर अलग-अलग रास्तों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अभी तक 62,90,351 रुपये जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा जोन के सभी जनपदों में 167 किलो मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है। एडीजी राजकुमार ने जोन के सभी जनपदों की सोशल मीडिया सेल को सोशल साइट्स पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।