{"_id":"5eaeb1e78ebc3e90835dd4bf","slug":"bareilly-police-constable-saved-life-of-a-pregnant-woman-by-giving-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली पुलिस के कांस्टेबल ने खून देकर बचाई गर्भवती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली पुलिस के कांस्टेबल ने खून देकर बचाई गर्भवती की जान
Sun, 03 May 2020 05:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 May 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल सोनू कुमार
- फोटो : amar ujala
रविवार को शाहजहांपुर के गुनारा गांव की महिला सरिता की जान मुश्किल में पड़ गई। दरअसल गर्भवती सरिता बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें बी पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी। उनके देवर गौरव श्रीवास्तव ने एसएसपी शैलेश पांडेय को बताया कि लॉकडाउन की वजह से परिवार का कोई सदस्य नहीं आ पा रहा है और आर्थिक समस्या भी बन गई है।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर आरआई ने कांस्टेबल सोनू कुमार को पुलिस लाइन से अस्पताल भेज दिया। सोनू ने रक्तदान कर महिला की जान बचा ली।