{"_id":"61c4d1e66dc3290e405e2b90","slug":"bareilly-police-captured-the-trophy-by-defeating-rampur-bareilly-news-bly470214377","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली पुलिस ने रामपुर को हराकर किया ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली पुलिस ने रामपुर को हराकर किया ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में अंतिम मुकाबले में शॉट खेलते रामपुर के खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20वीं अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट
बरेली। पुलिस लाइन में खेले जा रहा 22वें अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बृहस्पतिवार को बरेली और रामपुर के बीच हुआ। बरेली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रामपुर की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए, इसमें हेमराज ने 59 और गौरव ने 35 रन की नाबाद पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली की टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मैच में जीत लिया। बरेली टीम की तरफ से शशिकांत ने सर्वाधिक 41 और अचिन सैनी ने 36 रन बनाए। समापन पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र, पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात राममोहन सिंह, साद मियां खान, नरोत्तम सिंह, जगदीश सिंह पाटनी आदि मौजूद रहे।