फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police arrested two more cattle smugglers in encounter

Bareilly News: पशु तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, 24 घंटे में चौथी मुठभेड़, दो और गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Feb 2023 01:00 PM IST
सार

बरेली जिले में पशु तस्करी और संरक्षित पशुओं का कटान रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने दो और पशु तस्करों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
bareilly police arrested two more cattle smugglers in encounter
दो पशु तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में संरक्षित पशुओं के अवशेष फेंकने की घटनाओं के बाद पशु तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। जिले में 24 घंटे के अंदर पशु तस्करों से पुलिस की चौथी मुठभेड़ हुई है। मंगलवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैरों में गोली मारी गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार तड़के देवरनिया थाना पुलिस ने बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी पशु तस्कर तस्लीम उर्फ कलुआ को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया, जबकि साथी शानू फरार हो गया। उधर,, नवाबगंज थाना पुलिस ने हाफिजगंज के गांव खाता निवासी इलियास को दबोचा है। उसके भी पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

bareilly police arrested two more cattle smugglers in encounter
मुठभेड़ के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

20 पशु तस्करों को किया चिन्हित 

पुलिस ने जिले में करीब 20 पशु तस्करों को चिह्नित किया है, जो संगठित तरीके से संरक्षित पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। तस्करों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस अभियान चला रहा है। हालांकि कार्रवाई के डर से अधिकांश पशु तस्कर अपने नंबर बंद करके भूमिगत हो गए हैं।

सोमवार को बिथरी और हाफिजगंज थाना क्षेत्र में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाकर 120 गो तस्कर गिरफ्तार किया था। तीन दिन पहले ही इस तरह की घटनाओं को रोकने में नाकाम थाना बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed