फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police arrested three cattle smugglers in an encounter

Bareilly News: पुलिस ने मुठभेड़ में तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

Mon, 01 Dec 2025 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Dec 2025 08:04 PM IST
सार

बरेली जिले में छुट्टा पशुओं को मारकर उनका मांस बेचने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Bareilly police arrested three cattle smugglers in an encounter
पशु तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में रविवार की रात एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान तीन पशु तस्करों को गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छुरा और तमंचे बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


20 नवंबर की रात थाना बिशारतगंज और अलीगंज क्षेत्र के बॉर्डर पर पशुओं के अवशेष मिले थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में रविवार रात एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि बिशारतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बहाउद्दीनपुर के निकट कुछ तस्कर गोकशी की फिराक में हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में शकीरा निवासी मोहल्ला एजाज नगर थाना बारादरी, इमरान उर्फ पेप्सी और अनीस ग्राम फरीदपुर इज्जतनगर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे और कुछ कारतूस के साथ पांच खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान फोन नहीं रखते हैं तस्कर
बिशारतगंज और अलीगंज क्षेत्र में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद पुलिस को तस्करों को पकड़ नहीं पा रही थी, लेकिन रविवार को तस्कर पुलिस की गिरफ्त में फंस गए। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने पूछा कि वह मोबाइल क्यों नहीं रखते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि मोबाइल से घटना के दौरान सर्विलांस के जरिए जल्दी पकड़ में आ जाते हैं। इसलिए घटना के दौरान वह मोबाइल नहीं रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed