फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly police arrested BJP leader Prabhashankar in Budaun

UP: बदायूं से भाजपा नेता प्रभाशंकर गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में की कार्रवाई; एसटीएफ का भगोड़ा सिपाही फरार

Tue, 31 Oct 2023 06:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 06:46 AM IST
सार

अफीम बरामदगी व सौदेबाजी के मामले में वांछित बदायूं के भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ का भगोड़ा सिपाही जगवीर हत्थे नहीं चढ़ सका, पुलिस को उसी लोकेशन भी बदायूं में मिली थी। 
 

विज्ञापन
Bareilly police arrested BJP leader Prabhashankar in Budaun
भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अफीम बरामदगी व सौदेबाजी के मामले में नारकोटिक्स टीम और एसटीएफ के दीवान आदि के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वांछित बदायूं के भाजपा नेता प्रभाशंकर वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को भगोड़े दीवान जगवीर के बारे में भी सूचना मिली थी लेकिन वह फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर के खिलाफ भी वारंट जारी है।

विज्ञापन


बदायूं के बिनावर थाने के नाई गांव निवासी भगवान देवी ने कोतवाली बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति अजयपाल वर्मा को अफीम रखने के फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। हाथ में पुड़िया पकड़ाकर 3.10 लाख रुपये मांगे गए। दो लाख वसूल भी लिए लेकिन बाद में कार्रवाई दिखा दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Budaun Accident: स्कूल वैन में सवार थे 26 बच्चे...चार मासूमों समेत पांच की मौत; हादसे की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट 
उन्होंने नारकोटिक्स टीम के इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, दरोगा विवेक उत्तम, नाई गांव निवासी भाजपा के तत्कालीन जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा और बरेली एसटीएफ के हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह यादव पर रिपोर्ट कराई थी। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने विवेचना कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। इसके बाद से आरोपी कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे। कोर्ट ने भी अपराध को गंभीर मानकर इन्हें राहत नहीं दी।

सोमवार सुबह बरेली कोतवाली पुलिस ने नाई गांव में दबिश देकर प्रभाशंकर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस लाइन के पास जगवीर की लोकेशन मिलने पर दूसरी टीम ने वहां भी दबिश दी पर वह हाथ नहीं आया। सीओ श्वेता यादव ने बताया कि प्रभाशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जगवीर अभी फरार है।

बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभाशंकर वर्मा पहले भाजपा के जिला मंत्री थे। फिलहाल उनके पास कोई पद नहीं है। उनके किसी व्यक्तिगत कृत्य से पार्टी और संगठन का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed