{"_id":"5e73b5598ebc3e6fd3100c9d","slug":"bareilly-no-movement-zone-declared-in-military-units-bareilly-news-bly4001255153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः सैन्य यूनिटों में नो मूवमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः सैन्य यूनिटों में नो मूवमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
अमेरिका के सैन डियागो में वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडक्वॉर्टर से आदेश जारी- जवान-अफसर सिविल एरिया से रहें दूर
विज्ञापन
बगैर अनुमति सैन्य परिधि से बाहर गए तो हो सकती है कार्रवाई
बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैन्य मुख्यालय ने सैन्य क्षेत्रों में नो मूवमेंट जोन घोषित कर दिया है। निर्देश जारी होने के बाद अब सेना के जवान या अफसर बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के सिविल एरिया में नहीं जा सकेंगे। बगैर सूचना सैन्य क्षेत्र के बाहर जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
आईटीबीपी मुख्यालय की ओर से करीब 15 दिन पहले ही इस बाबत अलर्ट जारी हो चुका है। मुख्यालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, आईटीबीपी जवानों की तबीयत खराब होने पर उन्हें तत्काल अवकाश लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सीमा पर तैनात जवानों को भी अवकाश लेकर घर जाने को कहा गया है। सूत्रों के अनुसार अब सेना में भी कोरोना से बचाव के लिए सैन्य यूनिटों में नो मूवमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। अब सेना का कोई भी जवान सिविल एरिया में नहीं जा सकेगा। साथ ही, प्रत्येक जवान और अफसर को मास्क लगाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर अनुमति सैन्य परिधि से बाहर गए तो हो सकती है कार्रवाई बरेली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैन्य मुख्यालय ने सैन्य क्षेत्रों में नो मूवमेंट जोन घोषित कर दिया है। निर्देश जारी होने के बाद अब सेना के जवान या अफसर बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के सिविल एरिया में नहीं जा सकेंगे। बगैर सूचना सैन्य क्षेत्र के बाहर जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।